ICC मुख्य कार्यकारी अधिकारी

प्रश्न-हाल ही में किसने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी के रूप में पदभार ग्रहण किया?
(a) दीपक पारिख
(b) अजय सिंधवी
(c) मनु साहनी
(d) अमन नटराजन
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • 1 अप्रैल, 2019 को मनु साहनी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी के रूप में पद भार ग्रहण किया।
  • जनवरी, 2019 में ही मनु साहनी की नियुक्ति की पुष्टि की गई थी तथा वे पिछले छः सप्ताह से निवर्तमान मुख्य कार्यकारी अधिकारी डेविड रिचर्डसन के साथ काम कर रहे थे।
  • मनुसाहनी इस पद पर डेविड रिचर्डसन के साथ जुलाई, 2019 तक (जुलाई, 2019 क्रिकेट विश्व कप के पश्चात रिचर्डसन पदमुक्त हो जाएंगे) कार्य करेंगे।
  • उल्लेखनीय है कि मनु साहनी ने 17 वर्षों तक इ.एस.पी.एन. स्टार स्पोर्ट्स के साथ कार्य किया है तथा वर्ष 2007-2015 तक I.C.C. के साथ वैश्विक प्रसारण साझेदारी सौदे का भी नेतृत्व किया।
  • ज्ञात हो कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद का मुख्यालय दुबई (संयुक्त अरब अमीरात) में है तथा इसके वर्तमान अध्यक्ष शशांक मनोहर हैं।

लेखक- गजेन्द्र प्रताप

संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.icc-cricket.com/media-releases/975425
https://www.icc-cricket.com/media-releases/773238