IAAF की पहली महिला उपाध्यक्ष

IAAF's Ximena Restrepo First Female Vice President
प्रश्न-25 सितंबर, 2019 को IAAF की पहली महिला उपाध्यक्ष के रूप में किनका चयन किया गया है?
(a) एश्ले कूपर
(b) शीमेना रेस्ट्रेपो
(c) काइली एबॉट
(d) एना रिकार्डी
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य
  • 25 सितंबर, 2019 को अंतरराष्ट्रीय एथलेटिक्स महासंघ की 52वीं कांग्रेस दोहा, कतर में संपन्न हुई।
  • कांग्रेस में IAAF अध्यक्ष सेबेस्टियन कोए (ब्रिटेन) को पुनः दूसरे चार वर्षीय कार्यकाल हेतु निर्विरोध चुना गया।
  • कांग्रेस के सभी 203 मतदान सदस्यों (Voting Members) ने कोए के पक्ष में मतदान किया।
  • शीमेना रेस्ट्रेपो के अलावा, सर्गेई बुबका, ज्योफ्री गार्डनर और नवाफ बिन मोहम्मद अल सऊद को उपाध्यक्ष चुना गया।
  • वर्ष 1992 के ओलंपिक में 400 मीटर दौड़ की कांस्य पदक विजेता कोलंबिया की रेस्ट्रेपो IAAF की उपाध्यक्ष के रूप में पद ग्रहण करने वाली पहली महिला बन गईं।
  • IAAF परिषद में चयनित 13 नए सदस्यों में एथलेटिक्स फेडेरेशन ऑफ इंडिया (AFI) के अध्यक्ष अदिले सुमारिवाला भी शामिल हैं।

लेखक-बृजेश कुमार रावत

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.iaaf.org/news/press-release/sebastian-coe-president-congress-2019-restrep