(HOPE-Hormuz Peace Endeavor) भारत ने होर्मुज शांति पहल का समर्थन किया

India attends Hormuz Peace Initiative

प्रश्न-जनवरी, 2020 में आयोजित तेहरान संवाद मंच के दौरान भारत ने होर्मुज शांति पहल का समर्थन किया जिसे संयुक्त राष्ट्र संघ में ईरान द्वारा प्रस्तावित किया गया था?
(a) अगस्त, 2019
(b) सितंबर, 2019
(c) अक्टूबर, 2019
(d) नवंबर, 2019
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 06-07 जनवरी, 2020 के मध्य ईरान की राजधानी तेहरान में तेहरान संवाद मंच का आयोजन, 23वें फारस की खाड़ी अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन के दौरान किया गया।
  • भारत ने इसमें भाग लिया और ईरान द्वारा सितंबर, 2019 में संयुक्त राष्ट्र संघ में प्रस्तावित ‘होर्मुज शांति पहल’ (HOPE) को अपना समर्थन दिया।
  • क्षेत्रीय शांति एवं स्थिरता को बढ़ावा देने व अमेरिका व ईरान के संबंधों में बढ़ रहे तनावों पर चर्चा के लिए तेहरान संवाद मंच का आयोजन किया गया।
  • होर्मुज का जलडमरूमध्य ढुनिया का सबसे महत्वपूर्ण चेकिंग प्वाइंड है।
  • भारत का लगभग दो-तिहाई तेल का आयात और एल एन जी आयात का आधा हिस्सा इस रास्ते से होता है।
  • अतः भारत के दृष्टिकोण से इस क्षेत्र में शांति व स्थायित्व उसके हितों को सुदृढ़ता प्रदान करेगी।
  • HOPE के प्रमुख भागीदारों में भारत ओमान, चीन व अफगानिस्तान शामिल है।

संबंधित लिंक भी देखें…
https://economictimes.indiatimes.com/news/politics-and-nation/india-engages-with-iran-to-keep-strait-of-hormuz-safe/articleshow/73197846.cms