FIH हॉकी स्टार्स अवार्ड्स, 2018

FIH Hockey Stars Awards-2018

प्रश्न-14 फरवरी, 2019 को घोषित FIH हॉकी स्टार्स अवॉर्ड्स, 2018 में ‘वर्ष का सर्वश्रेष्ठ पुरुष खिलाड़ी’ किसे चुना गया?
(a) सिमोन गोउगनार्ड
(b) बैरी मिडेलटन
(c) बिली बेकर
(d) अर्थर वान डोरेन
उत्तर-(d)
संबंधित तथ्य

  • 14 फरवरी, 2019 को अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (FIH) के वार्षिक पुरस्कारों FIH हॉकी स्टार्स अवॉर्ड्स, 2018 की घोषणा की गई।
  • ‘वर्ष के सर्वश्रेष्ठ पुरुष खिलाड़ी’ का अवॉर्ड बेल्जियम के अर्थर वान डोरेन ने लगातार दूसरी वर्ष जीता।
  • ‘वर्ष की सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी’ का अवॉर्ड नीदरलैंड्स की इवा डे गोएडे ने जीता।
  • अन्य पुरस्कार प्राप्तकर्ता इस प्रकार रहें-
  • ‘वर्ष का उभरता हुआ खिलाड़ी (पुरुष)-अर्थर डी स्लूवेर (बेल्जियम)
  • ‘वर्ष की उभरती हुई खिलाड़ी (महिला)’-लुसिना वॉन डेर हेडे (अर्जेंटीना)
  • ‘वर्ष का सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर (पुरुष)’-विंसेंट वानास्च (बेल्जियम)
  • ‘विश्व की सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर (महिला)-मैडी हिंच (इंग्लैंड)
  • ‘विश्व का सर्वश्रेष्ठ अंपायर (पुरुष)’-मार्सिन ग्रोचाल (पोलैंड)
  • ‘वर्ष की सर्वश्रेष्ठ अंपायर (महिला)’-मिशेल मेइस्टर (जर्मनी)
  • ‘वर्ष का सर्वश्रेष्ठ कोच (पुरुष)’-शेन मैक्लिओड (न्यूजीलैंड), मुख्य कोच-बेल्जियम पुरुष टीम
  • ‘वर्ष की सर्वश्रेष्ठ कोच (महिला)’-एलिसन अन्नान (ऑस्ट्रेलिया), मुख्य कोच-नीदरलैंड्स महिला टीम।

लेखक-बृजेश रावत

संबंधित लिंक भी देखें…

http://www.fih.ch/events/hockey-stars-awards/hockey-stars-2018/hockey-stars/winners/