AIBA विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप, 2019

प्रश्न-21 सितंबर, 2019 को संपन्न AIBA विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप में रजत पदक जीतने वाले प्रथम भारतीय पुरुष मुक्केबाज कौन हैं?
(a) विकास थापा
(b) शिव थापा
(c) अमित पंघाल
(d) अमित कौशिक
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • 9-21 सितंबर, 2019 के मध्य AIBA विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप, 2019 रूस के एकातेरिनबर्ग (Yekaterinburg) में संपन्न हुई।
  • चैंपियनशिप में भारत 1 रजत एवं 1 कांस्य पदक सहित कुल 2 पदक प्राप्त कर छठवें स्थान पर रहा।
  • चैंपियनशिप में 78 देशों के 365 मुक्केबाजों ने प्रतिभाग किया।
  • उज्बेकिस्तान 3 स्वर्ण, 1 रजत एवं 1 कांस्य पदक सहित कुल पांच पदक प्राप्त कर चैंपियनशिप की पदक तालिका में शीर्ष स्थान पर रहा।
  • मेजबान रूस 3 स्वर्ण, 1 रजत (कुल 4 पदक) पदक प्राप्त चैंपियनशिप में दूसरे स्थान पर रहा।
  • भारतीय पदक प्राप्तकर्ता मुक्केबाज
  • रजत पदक-अमित पंघाल (फ्लाईवेट 48-52 किग्रा. भार वर्ग)
  • कांस्य पदक-मनीष कौशिक (लाइटवेट 57-63 किग्रा. भार वर्ग)
  • भारतीय मुक्केबाज अमित पंघाल फ्लाईवेट मुकाबले के फाइनल में उज्बेकिस्तान के शाखोबिदीन जोइरोव से पराजित हुए।
  • पंघाल AIBA विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप में रजत पदक जीतने वाले प्रथम भारतीय पुरुष मुक्केबाज हैं।

लेखक-बृजेश कुमार रावत

संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.aiba.org/ekaterinburg-2019-world-boxing-championships/