91वें ऑस्कर में भारत की आधिकारिक प्रविष्टि के लिए चयनित फिल्म

Rima Das' Village Rockstars is India's official entry for Oscars 2019

प्रश्न-हाल ही में किस फिल्म को 91 वें ऑस्कर पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ विदेशी फिल्म श्रेणी में भारत की आधिकारिक प्रविष्टि के लिए चयनित किया गया है?
(a) नीरजा
(b) न्यूटन
(c) विलेज रॉकस्टार्स
(d) मसान
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • 22 सितंबर, 2018 को असमिया फिल्म ‘विलेज रॉकस्टार्स’ 91वें ऑस्कर पुरस्कार, 2019 में भारत की आधिकारिक प्रविष्टि के लिए चयनित की गई।
  • फिल्म निर्देशक एवं निर्माता रीमा दास द्वारा निर्देशित यह फिल्म ऑस्कर पुरस्कारों की सर्वश्रेष्ठ विदेशी फिल्म की श्रेणी में भारत का प्रतिनिधित्व करेगी।
  • गौरतलब है कि इस फिल्म को 65वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, 2018 में सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म के लिए भी चुना जा चुका है।
  • अभी तक भारत ने सर्वश्रेष्ठ विदेशी फिल्म की श्रेणी में एक भी ऑस्कर नहीं जीता है।
  • गौरतलब है कि ‘लगान’, ‘मदर इंडिया’, ‘सलाम बांबे’ शीर्ष 5 में शामिल होने वाली फिल्में रही हैं।
  • प्रत्येक वर्ष भारतीय फिल्म फेडरेशन के तहत एक जूरी सर्वश्रेष्ठ विदेशी भाषा फिल्म के लिए ऑस्कर में भारतीय आधिकारिक प्रविष्टि का चयन करती है।
  • ज्ञातव्य है कि गत वर्ष हिंदी फिल्म ‘न्यूटन’ 90वें ऑस्कर पुरस्कार, 2018 में भारत की आधिकारिक प्रविष्टि के लिए चयनित की गई थी।

लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक…
https://www.thehindu.com/entertainment/movies/village-rockstars-is-indias-official-entry-to-oscars-2019/article25014207.ece
https://www.firstpost.com/entertainment/rima-das-village-rockstars-is-indias-official-entry-for-oscars-2019-best-foreign-language-film-5237991.html