8वीं इंडियन हॉर्टिकल्चर कांग्रेस

प्रश्न-29 अक्टूबर, 2018-1 नवंबर, 2018 के मध्य 8वीं इंडियन हॉर्टिकल्चर कांग्रेस कहां आयोजित की जाएगी?
(a) नई दिल्ली
(b) शिलांग
(c) रायपुर
(d) कोयंबटूर
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • 29 अक्टूबर, 2018 से 1 नवंबर, 2018 के मध्य हॉर्टिकल्चर सोसायटी ऑफ इंडिया की 8वीं इंडिया हॉर्टिकल्चर कांग्रेस का आयोजन रायपुर, छत्तीसगढ़ में किया जाएगा।
  • यह कांग्रेस इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर में आयोजित होगी।
  • इंडियन हॉर्टिकल्चर कांग्रेस, 2018 की थीम -‘भारतीय उद्यानिकी का भविष्य निर्माण’ है।
  • हॉर्टिकल्चर सोसायटी ऑफ इंडिया का गठन वर्ष 1943 में किया गया था।
  • इस संस्थान द्वारा अभी तक सात राष्ट्रीय कांग्रेस का आयोजन नई दिल्ली, शिलांग, भुवनेश्वर, लुधियाना और कोयंबटूर में किया जा चुका है।
  • इस अवसर पर उद्यानिकी पर केंद्रित प्रदर्शनी सह किसान मेले का आयोजन किया जाएगा।

संबंधित लिंक
http://www.hsi1942.in/download/pdf/8th_IHC_2018-_First_Circular-11042018.pdf
https://naidunia.jagran.com/chhattisgarh/raipur-8th-indian-horticulture-congress-will-gather-all-over-the-country-in-the-raipur-1699046
http://www.hsi1942.in/