8वां भारत-म्यांमार समन्वित गश्ती (IMCOR) द्विपक्षीय सामुद्रिक अभ्यास, 2019

8th Indo – Myanmar Coordinated Patrol takes off
प्रश्न-भारतीय नौसेना 20-28 मई, 2019 के मध्य 8वें भारत-म्यांमार समन्वित गश्ती (IMCOR) द्विपक्षीय सामुद्रिक अभ्यास में भाग ले रही है। यह अभ्यास किस देश की नौसेना के साथ संयुक्त रूप से किया जा रहा है?
(a) इंडोनेशिया
(b) थाईलैंड
(c) म्यांमार
(d) श्रीलंका
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य
  • 20-28 मई, 2019 के मध्य भारत एवं म्यांमार की नौसेनाओं के मध्य ‘8वें  भारत-म्यांमार समन्वित गश्ती’ (8th Indo-Myanmar Coordinated Patrol) द्विपक्षीय सामुद्रिक अभ्यास का आयोजन किया जा रहा है।
  • इस द्विपक्षीय सामुद्रिक अभ्यास का उद्घाटन समारोह अंडमान एवं निकोबार कमांड पोर्टब्लेयर में आयोजित हुआ।
  • इसमें म्यांमार की नौसैन्य जहाज UMS King TabinshweHtee (773) और UMS Inlay (OPV-54) ने उद्घाटन समारोह में भाग लिया।
  • ये जहाज भारतीय नौसेना जहाज ‘सरयू’ के साथ एक समन्वित गश्ती करेंगे।
  • इस अभ्यास का समापन समारोह म्यांमार में आयोजित होगा।
  • दोनों नौसेनाओं के इस समन्वित गश्ती पहल का उद्देश्य आतंकवाद, अवैध मछली पकड़ने, मादक पदार्थों की तस्करी, मानव तस्करी, अवैध शिकार तथा अन्य अवैध गतिविधियों से निपटना है।
  • इस समन्वित गश्ती पहल की शुरुआत वर्ष 2013 में हुई थी।

लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.business-standard.com/article/news-ani/8th-indo-myanmar-coordinated-navy-patrol-begins-119052100643_1.html

https://www.indiastrategic.in/2019/05/22/8th-indo-myanmar-coordinated-patrol/