7वां विश्व हिंदू आर्थिक मंच, 2019

प्रश्न-27-29 सितंबर, 2019 के मध्य 7वें वार्षिक विश्व हिंदू आर्थिक मंच (WHEF) का आयोजन कहां किया गया?
(a) नई दिल्ली
(b) मुंबई
(c) शिकागो
(d) लंदन
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य
  • 27-29 सितंबर, 2019 के मध्य 7वें वार्षिक विश्व हिंदू आर्थिक मंच का आयोजन मुंबई के होटल ग्रैंड हयात में किया गया।
  • इसका आयोजन भारत में पहली बार किया गया।
  • इस वर्ष विश्व हिंदू आर्थिक मंच (WHEF), 2019 का मुख्य विषय – ‘समृद्ध समाज : मजबूत समाज’ (Prosperous Society : Stronger Society) था।
  • इसका उद्देश्य समाज में आर्थिक रूप से सफल व्यक्तियों यथा-व्यापारी, बैंकर, टेक्नोक्रेट, निवेश, उद्योगपति आदि को अपने सहयोगियों के साथ ज्ञान, विशेषज्ञता, संसाधनों को साझा करने हेतु एक मंच पर लाना था।
  • इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणबीस, पीरामल ग्रुप के चेयरमैंन अजय पीरामल और लॉकहीड मार्टिन यूएस के वरिष्ठ अधिकारी, टाटा संस के रक्षा व्यवसाय एवं एलएंडटी के अधिकारियों सहित अनेक उद्योगपतियों, विशेषज्ञों एवं नेताओं ने भागीदारी की।
  • पहले विश्व हिंदू आर्थिक मंच का आयोजन वर्ष 2012 में हांगकांग में किया गया था।

लेखक-विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

http://www.wheforum.org/events/whef-2019mumbai/

https://www.business-standard.com/article/economy-policy/world-hindu-economic-forum-looks-to-attract-investments-boost-prosperity-119092800149_1.html