6 वीं अखिल भारतीय पुलिस महानिदेशक (जेल) कांफ्रेंस

6TH NATIONAL CONFERENCE WITH HEADS OF PRISONS

प्रश्न-26-27 फरवरी, 2019 के मध्य 6 वीं अखिल भारतीय पुलिस महानिदेशक (जेल) कांफ्रेंस का आयोजन किस राज्य में किया गया?
(a) छत्तीसगढ़
(b) मध्य प्रदेश
(c) हरियाणा
(d) गुजरात
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 26-27 फरवरी, 2019 के मध्य 6 वीं अखिल भारतीय पुलिस महानिदेशक (जेल) कांफ्रेंस का आयोजन मध्य प्रदेश में सेंट्रल एकेडमी ऑफ पुलिस ट्रेनिंग (सी.ए.पी.टी.), कान्हा सैया (भोपाल) में किया गया।
  • 26 फरवरी को मध्य प्रदेश के विधि-विधायी मंत्री पी.सी. शर्मा ने इस कांफ्रेंस का शुभारंभ किया।
  • इस कांफ्रेस में सभी प्रदेशों एवं केंद्रशासित प्रदेशों के विभागाध्यक्ष, डी.जी. जेल एवं अन्य सहयोगी अधिकारियों ने भाग लिया।
  • इस कांफ्रेंस का मध्य प्रदेश में पहली बार आयोजन किया गया।
  • कांफ्रेंस में जेल प्रशासन से संबंधित मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया।
  • कांफ्रेंस के दौरान जेल प्रशासन हेतु उपयोगी मशीनों एवं सुरक्षा उपकरणों की प्रदर्शनी के साथ-साथ मध्य प्रदेश जेल विभाग द्वारा प्रदेश की जेलों में बंदियों द्वारा निर्मित हस्ताशिल्प सामग्री, मूर्तियां, कपड़े, भैरोगढ़ पि्रंट आदि का भी प्रदर्शन किया गया।

संबंधित लिंक भी देखें…
http://www.humanrightsinitiative.org/events/6th-national-conference-with-heads-of-prisons-of-all-indian-states-and-uts
http://bprd.nic.in/Content/Home.aspx