50वां दादा साहेब फाल्के पुरस्कार, 2018

प्रश्न-24 सितंबर, 2019 को केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा किसे वर्ष 2018 के प्रतिष्ठित 50वें दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा की गई है?
(a) अमिताभ बच्चन
(b) कसीनथूनी विश्वनाथ
(c) नसिरूद्दीन शाह
(d) अनुपम खेर
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य

  • 24 सितंबर, 2019 को केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन को वर्ष 2018 के 50वें दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किए जाने की घोषणा की गई।
  • यह पुरस्कार भारत सरकार की ओर से दिया जाने वाला फिल्म इंडस्ट्री का सबसे बड़ा सम्मान है।
  • यह पुरस्कार भारतीय सिनेमा की प्रगति और विकास में उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रदान किया जाता है।
  • इस पुरस्कार का प्रारंभ दादा साहेब फाल्के के जन्म शताब्दी वर्ष 1969 से हुआ था।
  • पहला पुरस्कार देविका रानी को प्राप्त हुआ था।
  • इस पुरस्कार के तहत एक स्वर्ण कमल, 10 लाख रुपये और एक शॉल प्रदान किया जाता है।
  • ज्ञातव्य है कि वर्ष 2016 का 49वां दादा साहेब फाल्के पुरस्कार प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेता विनोद खन्ना (मरणोपरांत) को प्रदान किया गया था।

लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…
https://indianexpress.com/article/entertainment/bollywood/amitabh-bachchan-on-receiving-dadasaheb-phalke-award-deeply-grateful-and-most-humbled-6026552/