40वां सरला पुरस्कार, 2019

प्रश्न-7 सितंबर, 2019 को किसे 40वें सरला पुरस्कार से सम्मानित किए जाने की घोषणा की गई?
(a) गोविंद मिश्रा
(b) शत्रुघ्न पांडव
(c) प्रदीप दाश
(d) राहुल पांडव
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य
  • 7 सितंबर, 2019 को प्रसिद्ध ओड़िया लेखक प्रदीप दाश (Pradeep dash) को 40वें सरला पुरस्कार से सम्मानित किए जाने की घोषणा की गई है।
  • उन्हें यह पुरस्कार उनके कविता संग्रह ‘चारु चिबार ओ चारज्या’ (Charu Chibar O Charjya) के लिए प्रदान किया जाएगा।
  • इस पुरस्कार के अंतर्गत उन्हें 5 लाख रुपये एवं एक प्रशस्ति-पत्र प्रदान किया जाएगा।
  • इसके अलावा संगीत एवं कला के क्षेत्र में पंडित हरमोहन खुंतिया को ‘इला पांडा संगीत सम्मान’ तथा लालत मोहन पटनायक को ‘इला पांडा चित्रकला सम्मान’ से सम्मानित किया जाएगा।
  • उन्हें पुरस्कार स्वरूप 1.50 लाख रुपये एवं एक प्रशस्ति-पत्र प्रदान किया जाएगा।
  • 26 अक्टूबर, 2019 को एक विशेष समारोह में इन पुरस्कारों का वितरण किया जाएगा।
  • सरला पुरस्कार ओडिशा के प्रतिष्ठित उद्योगपति स्व. डॉ. बंशीधर पांडा और स्व. इला पांडा द्वारा वर्ष 1979 में स्थापित किया गया था।
  • इस इंडियन मेटल्स पब्लिक चैरिटेबल ट्रस्ट (IMPaCT) द्वारा प्रदान किया जाता है।

विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.business-standard.com/article/pti-stories/sarala-puraskar-for-odia-writer-pradeep-dash-119090700264_1.html