35वां राष्ट्रीय खेल, 2015

प्रश्न- 35वें राष्ट्रीय खेल-2015 का आयोजन कहां किया गया?
(a) रांची (b) उत्तर प्रदेश
(c) केरल (d) पंजाब
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • 31 जनवरी से 14 फरवरी 2015 तक होने वाले 35वें राष्ट्रीय खेल के उद्घाटन समारोह का आयोजन त्रिवेंद्रम अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम (ग्रीन फील्ड स्टेडियम), त्रिवेंद्रम, केरल में किया गया।
  • केरल में इस खेल का आयोजन वर्ष 1987 के बाद दूसरी बार (2015) किया गया।
  • इस प्रतियोगिता में कुल 35 प्रकार के खेलों का आयोजन किया गया। जिसमें नौकायन (Yachting) को पहली बार शामिल किया गया।
  • प्रतियोगिता में सर्विसेज एससीबी (Services SCB) की टीम ने सबसे अधिक 91 स्वर्ण पदक तथा 33 रजत व 35 कांस्य सहित कुल 159 पदक जीता।
  • केरल की टीम 54 स्वर्ण, 48 रजत और 60 कांस्य सहित कुल 162 पदक जीत कर दूसरे स्थान पर रही।
  • हरियाणा की टीम ने 40 स्वर्ण, 40 रजत और 27 कांस्य पदक जीते और राष्ट्रीय खेल में उसे तीसरा स्थान प्राप्त हुआ।
  • तैराकी में व्यक्तिगत स्पर्धा के पुरुष वर्ग में केरल के साजन प्रकाश ने सबसे अधिक 6 स्वर्ण व 2 रजत सहित कुल 8 पदक जीता।
  • डोंगी और कश्ती में व्यक्तिगत स्पर्धा के महिला वर्ग में अंडमान निकोबार की रजिना किरो (Rajina Kiro) ने 5 स्वर्ण और 1 रजत सहित कुल 6 पदक और मध्य प्रदेश की इनोचा देवी मायन्गलाम्बम (Inaocha Devi Mayanglambom) ने 5 स्वर्ण और 1 रजत सहित कुल 6 पदक जीतकर शीर्ष पर रहीं।
  • तैराकी में महिला वर्ग की एकल स्पर्धा में आकांक्षा वोरा (महाराष्ट्र) ने 5 स्वर्ण और 1 रजत सहित कुल 6 पदक जीतकर महिला वर्ग में शीर्ष पर रहीं।
  • प्रतियोगिता में पहली बार शामिल किये गये नौकायन स्पर्धा का स्वर्ण पदक सर्विसेज एससीबी की टीम ने जीता जबकि रजत व कांस्य पदक क्रमशः मणिपुर व पंजाब की टीम ने जीता।
  • प्रतियोगिता में सबसे कम पदक दमन व दीव की टीम ने केवल 1 कांस्य पदक सहित कुल 1 पदप जीता।
  • मेजबान राज्य केरल को खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिये सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन का राज्य पुरस्कार प्रदान किया गया।
  • केरल के पुरुष एथलीट साजन प्रकाश को सर्वश्रेष्ठ पुरुष खिलाड़ी और महाराष्ट्र की आकांक्षा वोरा को सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी चुना गया।
  • राजा भलेंद्र सिंह ट्राफी का खिताब सर्विसेज एससीबी को प्रदान किया गया।
  • खेल के सद्भभावना राजदूत (Goodwill Ambassador) के रूप में सचिन तेंदुलकर को चुना गया था।
  • इस खेल का शुभंकर केरल के राजकीय पक्षी‘द ग्रेट हार्नबिल को बनाया गया, जो विलुप्ति के कगार पर है। इसका नाम‘अम्मू’दिया गया। 35वें राष्ट्रीय खेल का आदर्श वाक्य (Motto)-‘Get Set Play’ था।
  • ध्यातव्य है कि 36वें राष्ट्रीय खेल का आयोजन गोवा में किया जायेगा।

संबंधित लिंक भी देखे…
http://www.kerala2015.com
http://results.kerala2015.com
http://www.kerala2015.com/news/services-scb-wins-raja-bhalendra-singh-trophy
http://en.wikipedia.org/wiki/2015_National_Games_of_India