31वां मूर्तिदेवी पुरस्कार-2017

31 murtidevi award

प्रश्न-हाल ही में भारतीय ज्ञानपीठ द्वारा किन्हें ‘31वें मूर्तिदेवी पुरस्कार-2017’ द्वारा सम्मानित किए जाने की घोषणा की गई?
(a) शंख घोष
(b) जॉय गोस्वामी
(c) एम.पी. वीरेंद्र कुमार
(d) प्रो. कोलकलुरी इनोच
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 15 दिसंबर, 2017 को भारतीय ज्ञानपीठ द्वारा प्रसिद्ध बंगाली कवि जॉय गोस्वामी (Joy Goswami) को वर्ष 2017 का ‘31वां मूर्तिदेवी पुरस्कार’ प्रदान किए जाने की घोषणा की गई।
  • इन्हें यह पुरस्कार उनके काव्य संग्रह ‘दू दोंदो फोवारा मात्रो’ (DU DONDO PHOWARA MATRO) के लिए दिया जाएगा।
  • प्रो. सत्यव्रत शास्त्री की अध्यक्षता में गठित मूर्तिदेवी पुरस्कार चयन बोर्ड द्वारा इन्हें इस प्रतिष्ठित पुरस्कार को दिए जाने की घोषणा की गई।
  • ज्ञातव्य है कि मूर्तिदेवी पुरस्कार प्रतिवर्ष दिया जाने वाला प्रतिष्ठित साहित्य सम्मान है जिसे भारतीय भाषाओं एवं अंग्रेजी में प्रकाशित पुस्तकों के लिए दिया जाता है।
  • इस पुरस्कार के लिए उन पुस्तकों का चयन किया जाता है जिनसे भारतीय दर्शन एवं संस्कृति के मानवीय मूल्य प्रदर्शित होते हैं।
  • इस पुरस्कार के तहत चार लाख रुपये की पुरस्कार राशि, सरस्वती देवी की प्रतिमा व प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाता है।
  • वर्ष-2016 में 30वां मूर्तिदेवी पुरस्कार मलयालम लेखक एम.पी. वीरेंद्र कुमार को उनके यात्रा वृतांत ‘हैमवथा भूमियिल’ के लिए दिया गया था।

संबंधित लिंक
http://jnanpith.net/sites/default/files/31st_MoortideviAwardtoPoetJoyGoswami.jpg