29वां व्यास सम्मान, 2019

प्रश्न-5 नवंबर, 2019 को किसे 29वां व्यास सम्मान प्रदान किए जाने की घोषणा की गई?
(a) नासिरा शर्मा
(b) लीलाधर जगूड़ी
(c) गोविंद मिश्र
(d) सुरेंद्र वर्मा
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य

  • 5 नवंबर, 2019 को के.के.बिड़ला फाउंडेशन द्वारा हिंदी की प्रसिद्ध लेखिका नासिरा शर्मा को वर्ष 2019 के लिए प्रतिष्ठित 29वां व्यास सम्मान प्रदान किए जाने की घोषणा की गई।
  • इन्हें यह पुरस्कार वर्ष 2014 में प्रकाशित उनके उपन्यास ‘कागज की नाव’ के लिए प्रदान किया जाएगा।
  • उल्लेखनीय है कि नासिरा शर्मा को उनके उपन्यास संग्रह ‘पारिजात’ के लिए वर्ष 2016 में हिंदी भाषा के साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है।
  • नासिरा शर्मा का जन्म 22 अगस्त, 1948 को इलाहाबाद (प्रयागराज) (उ.प्र.) में हुआ था।
  • उनके अन्य प्रमुख उपन्यासों में ‘सात नदियां एक समन्दर’, ‘अक्षयवट’, ‘जीरो रोड’, ‘ठीकरे की मंगनी’ आदि शामिल है।
  • इस पुरस्कार के तहत उन्हें प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिह्न और 4 लाख रुपये की राशि प्रदान की जाएगी।
  • उल्लेखनीय है कि 28वां व्यास सम्मान हिंदी के प्रसिद्ध लेखक लीलाधर जगूड़ी को उनके कविता-संग्रह ‘जितने लोग उतने प्रेम’ के लिए प्रदान किया गया था।
  • ज्ञातव्य है कि व्यास सम्मान वर्ष 1991 में के.के. बिड़ला फाउंडेशन द्वारा स्थापित किया गया था।
  • यह सम्मान 10 वर्ष की अवधि के दौरान प्रकाशित हिंदी भाषा की साहित्यिक कृतियों के लिए प्रदान किया जाता है।
  • पहला व्यास सम्मान डॉ. रामविलास शर्मा को उनके उपन्यास ‘भारत की प्राचीन परिवार और हिंदी’ (तीन खंड में प्रकाशित) के लिए दिया गया था।

लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी

लेखक-विजय प्रताप सिंह
https://www.hindustantimes.com/india-news/nasera-sharma-s-novel-to-get-29th-vyas-samman/story-QOZhl1PWLHpP2zWeNjCmIO.html