29वां विजयवाड़ा पुस्तक उत्सव

Vijayawada Book Festival

प्रश्न-29वें विजयवाड़ा पुस्तक उत्सव का आयोजन किस राज्य में किया गया?
(a) आंध्र प्रदेश
(b) तेलंगाना
(c) कर्नाटक
(d) केरल
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य

  • 1 जनवरी, 2018 को उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने पीडब्लूडी स्वराज मैदान ग्राउंड, विजयवाड़ा, आंध्र प्रदेश में आयोजित विजयवाड़ा पुस्तक उत्सव का उद्घाटन किया।
  • यह विजयवाड़ा पुस्तक उत्सव का 29वां संस्करण था।
  • इस उत्सव का समापन 12 जनवरी, 2018 को हुआ।
  • कोलकाता पुस्तक मेले के बाद यह देश का दूसरा सबसे बड़ा पुस्तक मेला था।
  • इस उत्सव का आयोजन विजयवाड़ा पुस्तक महोत्सव सोसायटी द्वारा एनटीआर ट्रस्ट के साथ संयुक्त रूप से किया गया।
  • भाषा और संस्कृति विभाग, आंध्र प्रदेश सरकार भी इस आयोजन में सहभागी हुई।
  • इस वर्ष इस महोत्सव में 200 से अधिक स्टाल लगाए गए थे।

संबंधित लिंक
http://www.uniindia.com/vice-prez-inaugurates-vijayawada-book-festival/states/news/1092810.html
http://www.newindianexpress.com/cities/vijayawada/2018/jan/12/city-book-festival-extended-by-a-day-1751462.html