27वीं हिमाचल प्रदेश बाल विज्ञान कांग्रेस

Himachal Pradesh Children Science Congress
प्रश्न-वर्ष 2019 में आयोजित 27वीं हिमाचल प्रदेश बाल विज्ञान कांग्रेस का मुख्य विषय क्या है?
(a) स्वच्छ और स्वस्थ राष्ट्र के लिए विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार।
(b) विकास और प्रौद्योगिकी : ग्रामीण विकास।
(c) भविष्य का भारत : विज्ञान और प्रौद्योगिकी।
(d) विज्ञान और प्रौद्योगिकी हस्तक्षेप के माध्यम से ग्रामीण उत्थान।
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य
  • 13 अगस्त, 2019 से नवंबर, 2019 के मध्य 27वीं हिमाचल प्रदेश बाल विज्ञान कांग्रेस का आयोजन उप-मंडल स्तर, जिला स्तर और राज्य स्तर पर किया जाएगा।
  • उप-मंडल स्तर पर इसका आयोजन 13-15 अगस्त, 2019 तक, जिला स्तर पर 14-24 अक्टूबर तक और राज्य स्तर पर 4-7 नवंबर तक किया जाएगा।
  • इसका आयोजन हिमाचल प्रदेश विज्ञान, प्रौद्योगिकी और पर्यावरण परिषद (HIMCOSTE-HImachal Pradesh Council for Secience, Technology and Environment) द्वारा विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग, भारत सरकार तथा सर्व शिक्षा अभियान के समन्वय से किया जा रहा है।
  • इसका उद्देश्य-10-17 वर्ष की आयु के बच्चों को उनकी रचनात्मकता और नवीनता को प्रदर्शित करने हेतु एक मंच प्रदान करना है।
  • वर्ष, 2019 के लिए इसका मुख्य विषय (Theme)- ‘‘स्वच्छ और स्वस्थ राष्ट्र के लिए विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार’’ (Seience, Technology and Innovation for Clean and Healthy Nation) है।
  • इसमें अपशिष्ट प्रबंधन और नवीकरणीय ऊर्जा पर मुख्य प्रबंधन और नवीकरणीय ऊर्जा पर मुख्य फोकस होगा।
  • बाल विज्ञान कांग्रेस एक राष्ट्रव्यापी विज्ञान संचार कार्यक्रम है जिसे वर्ष 1993 में शुरू किया गया था।

लेखक-विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

http://agisac.gov.in/tribalgis/hpcschome.aspx

http://himachalpr.gov.in/OnePressRelease.aspx?Language=1&ID=14123