27वां व्यास सम्मान-2017

Hindi writer Mamta Kalia to get the 27th Vyas Samman

प्रश्न-हाल ही में 27वें व्यास सम्मान से किस साहित्यकार को पुरस्कृत किए जाने की घोषणा की गई?
(a) डॉ. सुनीता जैन
(b) कृष्णा सोबती
(c) ममता कालिया
(d) सुरेंद्र वर्मा
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • 8 दिसंबर, 2017 को हिंदी की प्रसिद्ध साहित्यकार ममता कालिया को वर्ष 2017 के 27वें व्यास सम्मान से पुरस्कृत किए जाने की घोषणा की गई।
  • के.के. बिड़ला फाउंडेशन द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार वर्ष 2009 में प्रकाशित उपन्यास ‘दुक्खम-सुक्खम’ को प्रसिद्ध साहित्यकार विश्वनाथ प्रसाद तिवारी की अध्यक्षता वाली समिति ने पुरस्कार हेतु चयनित किया है।
  • उन्हें उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान द्वारा यशपाल कथा सम्मान, साहित्य भूषण सम्मान एवं राम मनोहर लोहिया सम्मान से सम्मानित किया जा चुका है।
  • इसके अतिरिक्त उन्हें वनमाली कथा सम्मान एवं वाग्देवी साहित्य सम्मान से भी सम्मानित किया गया है।
  • उनकी अन्य प्रमुख रचनाओं में ‘बेघर’, ‘नरक-दर-नरक’, ‘सपनों की होम डिलीवरी’, ‘कल्चर वल्चर’, ‘जांच अभी जारी है’, ‘निर्मोही’, ‘बोलने वाली औरत’ और ‘भविष्य का स्त्री विमर्श’ आदि शामिल हैं।
  • उल्लेखनीय है कि 26वां व्यास सम्मान सुरेंद्र वर्मा को उनके उपन्यास ‘काटना शमी का वृक्षः पद्मपंखुरी की धार से’ के लिए प्रदान किया गया था।
  • ज्ञातव्य है कि व्यास सम्मान वर्ष 1991 में के.के. बिड़ला फाउंडेशन द्वारा स्थापित किया गया था जो कि प्रतिवर्ष दस वर्ष की अवधि के दौरान प्रकाशित हिंदी भाषा की साहित्यिक कृतियों के लिए प्रदान किया जाता है।
  • इस पुरस्कार के तहत चयनित व्यक्ति को प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिन्ह और 3.50 लाख रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की जाती है।
  • पहला व्यास सम्मान डॉ. रामविलास शर्मा को उनके उपन्यास ‘भारत के प्राचीन भाषा परिवार और हिंदी’ (तीन खंड में प्रकाशित) के लिए दिया गया था।

संबंधित लिंक
http://www.ptinews.com/news/9304058_Hindi-writer-Mamta-Kalia-to-get-the-27th-Vyas-Samman.html
http://www.business-standard.com/article/pti-stories/mamta-kalia-s-dukkham-sukkham-chosen-for-vyas-samman-2017-117120800716_1.html
http://bit.ly/2Ar43jV