23वीं एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप, 2019

प्रश्न-24 अप्रैल, 2019 को दोहा में संपन्न 23वीं एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में किस देश ने पदक तालिका में शीर्ष स्थान प्राप्त किया?
(a) बहरीन
(b) चीन
(c) जापान
(d) भारत
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य

  • 21-24 अप्रैल, 2019 के 23वीं एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप, 2019 खलीफा इंटरनेशनल स्टेडियम दोहा, कतर में संपन्न।
  • चैंपियनशिप में 45 देशों के लगभग 800 एथलीटों ने 43 स्पर्धाओं में प्रतिभाग किया।
  • चैंपियनशिप में बहरीन ने 11 स्वर्ण, 7 रजत और 4 कांस्य पदक सहित कुल 22 पदक प्राप्त कर पदक तालिका में शीर्ष स्थान प्राप्त किया।
  • भारत ने चैंपियनशिप में 3 स्वर्ण, 7 रजत और 7 कांस्य पदक (कुल 17) प्राप्तकर पदक तालिका में चतुर्थ स्थान प्राप्त किया।
  • स्वर्ण पदक प्राप्तकर्ता 3 भारतीय एथलीट-

1. तेजिंदर पाल सिंह तूर (शॉटपुट)
2. पी.यू. चित्रा (1500 मीटर दौड़, महिला वर्ग)
3. गोमथी मरिमुथु (800 मीटर दौड़, महिला वर्ग)

  • पदक तालिका में शीर्ष स्थान प्राप्तकर्ता 3 देश –
रैंक देश स्वर्ण रजत कांस्य कुल
  1. बहरीन 11 7 4 22
  2. चीन 9 13 7 29
  3. जापान 5 4 9 18

संबंधित लिंक भी देखें…
http://indianathletics.in/sites/default/files/eventresults/Results.pdf