प्रश्न-24 अप्रैल, 2019 को दोहा में संपन्न 23वीं एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में किस देश ने पदक तालिका में शीर्ष स्थान प्राप्त किया?
(a) बहरीन
(b) चीन
(c) जापान
(d) भारत
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य
- 21-24 अप्रैल, 2019 के 23वीं एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप, 2019 खलीफा इंटरनेशनल स्टेडियम दोहा, कतर में संपन्न।
- चैंपियनशिप में 45 देशों के लगभग 800 एथलीटों ने 43 स्पर्धाओं में प्रतिभाग किया।
- चैंपियनशिप में बहरीन ने 11 स्वर्ण, 7 रजत और 4 कांस्य पदक सहित कुल 22 पदक प्राप्त कर पदक तालिका में शीर्ष स्थान प्राप्त किया।
- भारत ने चैंपियनशिप में 3 स्वर्ण, 7 रजत और 7 कांस्य पदक (कुल 17) प्राप्तकर पदक तालिका में चतुर्थ स्थान प्राप्त किया।
- स्वर्ण पदक प्राप्तकर्ता 3 भारतीय एथलीट-
1. तेजिंदर पाल सिंह तूर (शॉटपुट)
2. पी.यू. चित्रा (1500 मीटर दौड़, महिला वर्ग)
3. गोमथी मरिमुथु (800 मीटर दौड़, महिला वर्ग)
- पदक तालिका में शीर्ष स्थान प्राप्तकर्ता 3 देश –
रैंक | देश | स्वर्ण | रजत | कांस्य | कुल |
1. | बहरीन | 11 | 7 | 4 | 22 |
2. | चीन | 9 | 13 | 7 | 29 |
3. | जापान | 5 | 4 | 9 | 18 |
संबंधित लिंक भी देखें…
http://indianathletics.in/sites/default/files/eventresults/Results.pdf