22वां राष्ट्रीय युवा महोत्सव, 2018

22nd National Youth Festival 2018

प्रश्न-12-16 जनवरी, 2018 के मध्य ‘22वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव’ का आयोजन कहां किया जा रहा है?
(a) भोपाल
(b) रायपुर
(c) ग्रेटर नोएडा
(d) गांधीनगर
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • 12-16 जनवरी, 2018 के मध्य ‘22वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव, 2018’ (22nd National Youth Festival) का आयोजन गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय, गौतमबुद्ध नगर, ग्रेटर नोएडा (उ.प्र.) में किया जा रहा है।
  • इसका आयोजन पहली बार राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) में किया जा रहा है।
  • इस पांच दिवसीय महोत्सव का मुख्य विषय (Theme) ‘संकल्प से सिद्धि’ है।
  • इसका आयोजन युवा मामले एवं खेल मंत्रालय द्वारा उत्तर प्रदेश सरकार के सहयोग से किया जा रहा है।
  • इस महोत्सव में देश भर के राष्ट्रीय सेवा योजना और नेहरू युवा केंद्र संगठन के 5 हजार स्वयंसेवी स्थानीय युवाओं के साथ भाग ले रहे हैं।
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 12 जनवरी, 2018 को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए इस महोत्सव का उद्घाटन किया।
  • यह महोत्सव देश में अपनी तरह का सबसे बड़ा युवा उत्सव है, जो पहली बार वर्ष 1995 में भोपाल (म.प्र.) में आयोजित किया गया था।
  • ज्ञातव्य है कि 21वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव का आयोजन रोहतक, हरियाणा में किया गया था जिसकी थीम ‘यूथ फॉर डिजिटल इंडिया’ निर्धारित की गई थी।।

संबंधित लिंक
http://www.ddinews.gov.in/people/national-youth-day-being-celebrated-today
http://newsonair.nic.in/full_news.asp?type=bulletins&id=112