2024 ओलंपिक एवं पैरालिंपिक खेलों का लोगो लांच

प्रश्न-हाल ही में ओलंपिक खेलों की आयोजन समिति ने किस शहर में वर्ष 2024 में होने वाले ओलंपिक और पैरालिंपिक खेलों का लोगो लांच किया?
(a) टोक्यो
(b) लंदन
(c) नई दिल्ली
(d) पेरिस
उत्तर-(d)
संबंधित तथ्य

  • 22 अक्टूबर, 2019 को ओलंपिक खेलों की आयोजन समिति ने पेरिस में 2024 ओलंपिक और पैरालिंपिक खेलों के लिए एक स्वर्ण पदक आकार का लोगो (Logo) का अनावरण किया।
  • लोगो को ओलंपिक और फ्रांस से जुड़े तीन प्रतीकों के संयोजन के रूप में बनाया गया है।
  • लोगो में स्वर्ण पदक, ओलंपिक लौ और मारियान के होंठ का संयोजन फ्रांसीसी मूल्यों, इतिहास और फ्रांसीसी स्पर्श (French Touch) को एक साथ लाता है।
  • मारियान स्वतंत्रता और तर्क के रूप में फ्रांसीसी क्रांति के बाद से फ्रांसीसी गणतंत्र का राष्ट्रीय व्यक्तित्व रहा है।
  • यह लोगो सर्कुलर डिजाइन और पेरिस आर्ट डेको स्टाइल में बना है।
  • यह लोगो खेल के सबसे बड़े मूल्य सर्वश्रेष्ठ बनने के लिए लगातार प्रयास करते रहने को दर्शाता है।
  • उल्लेखनीय है कि वर्ष 2028 के ओलंपिक खेलों की मेजबानी अमेरिकी शहर लॉस एंजिल्स को मिली है।

संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.olympic.org/news/paris-2024-unveils-new-olympic-and-paralympic-games-emblem