2022 राष्ट्रमंडल खेलों में तीन नए खेल शामिल

Commonwealth Games 2022
प्रश्न-हाल ही में वर्ष 2022 में बर्मिंघम में होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों में तीन नए खेलों को शामिल करने का निर्णय लिया गया। निम्न में से कौन एक इन खेलों में शामिल नहीं है?
(a) निशानेबाजी
(b) महिला टी-20 क्रिकेट
(c) बीच वॉलीबॉल
(d) पैरा टेबल टेनिस
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य
  • महिला टी-20 क्रिकेट, बीच वालीबॉल और पैरा टेबल टेनिस को वर्ष 2022 में वाले होने बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में शामिल किया गया है।
  • 71 राष्ट्रमंडल खेल संघों (CGAs) ने उक्त तीन खेलों को शामिल करने के पक्ष में मतदान किया।
  • 13 अगस्त, 2019 को यह जानकारी कॉमनवेल्थ गेम्स फेडेरेशन ने दी।
  • इन खेलों के शामिल करने से वर्ष 2022 राष्ट्रमंडल खेल पहला प्रमुख बहु-खेल आयोजन बन जाएगा, जिसमें पुरुषों की तुलना में अधिक पदक महिलाओं के होंगे।
  • इसमें महिलाओं के लिए 135 पदक तथा पुरुषों के लिए 133 पदक उपलब्ध होंगे।
  • महिला टी-20 क्रिकेट के सारे मैच एजबेस्टन में होंगे जिसमें 8 टीमें भारत, पाकिस्तान, इंग्लैंड, द. अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, वेस्टइंडीज और श्रीलंका हिस्सा लेंगी।
  • क्रिकेट को पहली बार 1998 में कॉमनवेल्थ गेम्स में शामिल किया गया था। तब क्वालालम्पुर (मलेशिया) में 50-50 ओवर के पुरुषों के मैच हुए थे।
  • द. अफ्रीका स्वर्ण पदक जीतने में सफल रहा था।

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.bbc.com/sport/commonwealth-games/49322435

https://www.india.com/sports/womens-t20-cricket-to-be-included-in-2022-commonwealth-games-in-birmingham-3744124/

https://www.insidethegames.biz/articles/1083415/commonwealth-games-2022-new-sports