2022 फीफा विश्व कप के लोगो का अनावरण

प्रश्न-21 नवंबर, 2022 से 18 दिसंबर, 2022 के मध्य फीफा विश्व कप के 22वें संस्करण का आयोजन कहां किया जाएगा?
(a) कतर
(b) रूस
(c) जापान
(d) मेक्सिको
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य
  • 3 सितंबर, 2019 को कतर, 2022 फीफा विश्व कप के आधिकारिक लोगो (Logo) का अनावरण राजधानी दोहा में किया गया।
  • इस लोगों में कतर के राष्ट्रीय ध्वज के रंग का उपयोग किया गया है जिसका पृष्ठीय रंग मैरून है।
  • लोगो पर बने कर्व (वक्र) रेगिस्तान के टीलों के निर्गमन का प्रतिनिधित्व करते हैं।
  • अखंड लूप में नबंर 8 यह दर्शाता है कि विश्व कप के मुकाबले 8 स्टेडियमों में आयोजित किए जाएंगे।
  • इस पर एक अनंत प्रतीक चिह्न भी अंकित है, जो घटना की परस्पर प्रकृति को दर्शाता है।
  • फीफा विश्व कप का 22वां संस्करण 21 नवंबर, 2022 से 18 दिसंबर, 2022 के मध्य कतर में आयोजित होगा।

लेखक-विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.fifa.com/worldcup/news/fifa-world-cup-qatar-2022tm-official-emblem-revealed