2018 में बलात् विस्थापन वैश्विक प्रवृत्तियां

Global forced displacement tops 70 million
प्रश्न-हाल ही ‘शरणार्थियों हेतु संयुक्त राष्ट्र उच्चायुक्त (UNHCR) द्वारा जारी एक रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2018 में कितने व्यक्ति बलात् विस्थापन के शिकार हुए?
(a) 70.8 मिलियन
(b) 62.7 मिलियन
(c) 78.2 मिलियन
(d) 82.1 मिलियन
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य
  • जून, 2019 में ‘शरणार्थियों हेतु संयुक्त राष्ट्र उच्चायुक्त (UNHCR) द्वारा ‘2018 में बलात् विस्थापनः वैश्विक प्रवृत्तियां’ नामक रिपोर्ट जारी की गई।
  • रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2018 के अंत में लगभग 70.8 मिलियन व्यक्ति बलात विस्थापन के शिकार हुए।
  • उक्त बलात्, विस्थापन के कारण हैं उत्पीड़न, संघर्ष, हिंसा या मानव अधिकारों का उल्लंघन।
  • बलात् विस्थापित 70.8 मिलियन व्यक्तियों में से 25.9 मिलियन शरणार्थी हैं।
  • 25.9 मिलियन शरणार्थियों में से 20.4 मिलियन यूएनएचसीआर (UNHCR) के शासनादेश के तहत शरणार्थी हैं जबकि 5.5 मिलियन ‘संयुक्त राष्ट्र सहायता एवं कार्य एजेंसी (UNRWA) के शासनादेश के तहत फिलिस्तीनी शरणार्थी हैं।
  • 41.3 मिलियन आंतरिक रूप से विस्थापित व्यक्ति हैं जबकि 3.5 मिलियन शरण-चाहने वाले व्यक्ति हैं।
  • वर्ष 2018 में बलात् विस्थापितों की वैश्विक जनसंख्या में 2.3 मिलियन की वृद्धि हुई।
  • वर्ष 2018 में संघर्ष या उत्पीड़न के कारण अनुमानित 13.6 मिलियन व्यक्ति नए विस्थापित हुए।
  • इसमें 10.8 मिलियन अपने देश की सीमा में विस्थापित हुए और 2.8 मिलियन नए शरणार्थी तथा नए शरण-चाहने वाले हैं।
  • विकसित क्षेत्रों के देशों में 16% शरणार्थी रह रहे हैं जबकि वैश्विक शरणार्थी जनसंख्या का एक-तिहाई (6.7 मिलियन व्यक्ति) न्यूनतम विकसित देशों में रह रहे हैं।
  • वर्ष 2018 में प्रतिदिन 37000 व्यक्ति बलात् विस्थापित हो रहे हैं।
  • वर्ष 2018 के अंत में लगभग 3.5 मिलियन व्यक्ति शरण के लिए अपने आवेदन पर निर्णय की प्रतिक्षा कर रहे हैं।
  • प्रत्येक 5 शरणार्थियों में से लगभग 4 अपने मूल देश के पड़ोसी देशों में रहते हैं।
  • वर्ष 2018 के दौरान 2.9 मिलियन विस्थापित व्यक्ति अपने क्षेत्रों अथवा मूल देश में लौट आए।
  • इसमें से 2.3 मिलियन आंतरिक रूप से विस्थापित व्यक्ति है और लगभग 6 लाख शरणार्थी हैं।
  • विश्वभर के सभी शरणार्थियों का दो-तिहाई (67%) से अधिक केवल 5 देशों से आते हैं।
  • ये पांच देश हैं-सीरिया (6.7 मिलियन), अफगानिस्तान (2.7 मिलियन), दक्षिण सूडान (2.3 मिलियन), म्यांमार (1.1 मिलियन) और सोमालिया (0.9 मिलियन)।
  • शरण-चाहने वाले ने 1.7 मिलियन नए दावे प्रस्तुत किए जिसमें संयुक्त राज्य अमेरिका 254300 नए दावों के साथ विश्व का सबसे बड़ा नया व्यक्तिगत आवेदन प्राप्तकर्ता देश था।
  • इस सदंर्भ में संयुक्त राज्य अमेरिका के पश्चात क्रमशः पेरू (192500), जर्मनी (161900), फ्रांस (114500) और तुर्की (83800) का स्थान है।
  • वर्ष 2018 में लगातार पांचवें वर्ष तुर्की विश्व का सबसे ज्यादा शरण देने वाला देश बना जहां 3.7 मिलियन शरणार्थी रहते हैं।
  • इस संदर्भ में तुर्की के पश्चात क्रमशः पाकिस्तान (1.4 मिलियन), यूगांडा (1.2 मिलियन), सूडान (1.1 मिलियन) और जर्मनी (1.1 मिलियन) का स्थान है।
  • वर्ष 2018 में यूएनएचसीआर ने राज्यों को पुनर्वास के लिए 81300 शरणार्थियों को प्रस्तुत किया।
  • वर्ष 2018 में 138600 अनाथ एवं परित्यक्त बच्चे थे जिसमें से लगभग 27600 अनाथ एवं परिव्यक्त बच्चों ने व्यक्तिगत आधार पर शरण मांगी और 111000 अनाथ एवं परित्यक्त बाल शरणार्थी सूचित किए गए।
  • वर्ष 2018 में शरणार्थी जनसंख्या का लगभग आधा 18 वर्ष से कम आयु के बच्चे थे।

संबंधित लिंक भी देखें… 

https://www.unhcr.org/5d08d7ee7.pdf

https://www.unhcr.org/globaltrends2018/