17वीं लोकसभा चुनाव-2019 के कार्यक्रम

प्रश्न-10 मार्च, 2019 को भारत निर्वाचन आयोग ने 17वीं लोकसभा चुनाव-2019 के कार्यक्रम की घोषणा की। इससे संबंधित निम्न कथनों पर विचार कीजिए।
(i) 16वीं लोकसभा का कार्यक्राल 3 जून, 2019 को समाप्त होगा।
(ii) 17वीं लोकसभा का चुनाव सात चरण में कराया जाएगा।
(iii) 17वीं लोकसभा चुनाव के साथ ही तीन राज्यों असम, आंध्रप्रदेश और ओडिशा में विधानसभा चुनाव भी कराए जाएंगे।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से कथन सही हैं?
(a) केवल (i)
(b) केवल (iii)
(c) केवल (i) एवं (ii)
(d) उपर्युक्त सभी
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • 10 मार्च, 2019 को भारत निर्वाचन आयोग ने 17वीं लोकसभा चुनाव-2019 के कार्यक्रम की घोषणा की।
  • इसी के साथ ही निर्वाचन आयोग ने चार राज्यों-आंध्रप्रदेश, अरूणाचल प्रदेश, ओडिशा और सिक्किम में विधानसभा चुनाव के कार्यक्रमों की घोषणा की।
  • 17वीं लोकसभा के गठन के लिए मतदान 11 अप्रैल से 19 मई, 2019 के मध्य 7 चरणों में होंगे।
  • उल्लेखनीय है कि वर्ष 2014 में 16वीं लोकसभा का चुनाव 9 चरणों में कराया गया था।
  • चुनावों के तारीखों की घोषणा के साथ ही देश भर में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई।
  • उत्तर प्रदेश में 7 चरणों में चुनाव होंगे।
  • गौरतलब है कि 16वीं लोकसभा का कार्यकाल 3 जून, 2019 को समाप्त होगा।
  • 11 अप्रैल, 2019 को पहले चरण में 20 राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों की 91 लोकसभा सीटों पर मतदान पडेंगे।
  • 18 अप्रैल, 2019 को दूसरे चरण में 13 राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों की 97 लोकसभा सीटों पर मतदान पड़ेंगे।
  • 23 अप्रैल, 2019 को तीसरे चरण में 14 राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों की 115 लोकसभा सीटों पर मतदान पड़ेंगे।
  • 29 अप्रैल, 2019 को चौथे चरण 9 राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों की 71 लोकसभा सीटों पर मतदान पड़ेंगे।
  • 6 मई, 2019 को पांचवें चरण में 7 राज्यों की 51 लोकसभा सीटों पर मतदान पड़ेंगे।
  • 12 मई, 2019 को छठवें चरण में 7 राज्यों की 59 लोकसभा सीटों पर मतदान पड़ेंगे।
  • 19 मई, 2019 को सातवें चरण में 8 राज्यों की 59 लोकसभा सीटों पर वोट पड़ेंगे।
  • चार राज्यों में विधानसभा चुनाव-
  • 11 अप्रैल, 2019 को आंध्र प्रदेश की 175 विधानसभा सीटों पर मतदान एक ही चरण में संपन्न होगा।
  • तेलंगाना के अलग होने के बाद यह आंध्र प्रदेश में पहला विधानसभा चुनाव है।
  • ओड़िशा की 147 विधानसभा सीटों पर मतदान चार चरणों 11 अप्रैल, 18 अप्रैल, 23 अप्रैल तथा 29 अप्रैल, 2019 को संपन्न होगा।
  • अरूणाचल प्रदेश की 60 विधानसभा सीटों पर मतदान एक चरण में 11 अप्रैल, 2019 को संपन्न होगा।
  • सिक्किम की 32 विधानसभा सीटों पर मतदान एक चरण में 11 अप्रैल, 2019 को संपन्न होगा।
  • 23 मई, 2019 को 17वीं लोकसभा तथा 4 राज्यों की विधानसभाओं के चुनाव परिणामों की घोषणा की जाएगी।

लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

http://164.100.117.97/WriteReadData/userfiles/PN23%2010032019%20.pdf

https://www.thehindu.com/news/national/election-commission-announces-2019-lok-sabha-elections-schedule/article26486239.ece