13वीं उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी कांग्रेस

13th Uttarakhand State Science and Technology Congress

प्रश्न-13वीं उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी कांग्रेस में अन्वेषक पुरस्कार, 2018-19 किसे प्रदान किया गया?
(a) लक्ष्मी रावत
(b) उपासना
(c) प्रो. प्रीति गंगोला जोशी
(d) डॉ. दिलीप कुमार उप्रेती
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 26-28 फरवरी, 2019 के मध्य 13 वीं उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी कांग्रेस का आयोजन विज्ञान धाम, झाझरा (देहरादून) में किया गया।
  • इसका शुभारंभ उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने किया।
  • इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सर्वश्रेष्ठ विज्ञान शिक्षक (Best Science Teacher) का पुरस्कार विज्ञान तथा प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाले वैज्ञानिक डॉ. दिलीप कुमार उप्रेती, प्रो. प्रीति गंगोला जोशी तथा डॉ. ममता सिंह को प्रदान किया।
  • मुख्यमंत्री ने इस कांग्रेस की अवस्ट्रैक्ट बुक- 2019 और उत्तराखंड बायोटेक्नोलॉजी बुक-2018 का विमोचन किया।
  • इस कांग्रेस में विभिन्न विश्वविद्यालयों के लगभग 500 छात्रों के साथ-साथ देश के विभिन्न संस्थाओं के शोधार्थी एवं वैज्ञानिकों ने भाग लिया।
  • इस कांग्रेस में 46 युवा वैज्ञानिकों को मौखिक एवं पोस्टर वर्ग में युवा वैज्ञानिक पुरस्कार हेतु चुना गया।
  • अन्वेषक पुरस्कार, 2018-19 जी. बी. पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय की उपासना को प्रदान किया गया।

लेखक – विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…
http://www.cm.uk.gov.in/upload/pressrelease/Pressrelease-2835.pdf
http://www.ucost.in/news-updates/2018/07/13-snt.html