ज़ायर-अल-बहर-2019

Za’ir-Al-Bahr-Joint Exercise
प्रश्न-17-21 नवंबर, 2019 के मध्य किन देशों की नौसेनाओं के बीच संयुक्त नौसैन्य अभ्यास ‘ज़ायर-अल-बहर-2019’ आयोजित हुआ?
(a) भारत एवं ओमान
(b) भारत एवं यूएई
(c) भारत एवं कतर
(d) भारत एवं मलेशिया
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य
  • 17-21 नवंबर, 2019 के मध्य भारत एवं कतर की नौसेनाओं के बीच संयुक्त द्विपक्षीय नौसैन्य अभ्यास’ ज़ायर-अल-बह’ (Zair-Al-Bahr) (सागर की दहाड़) दोहा, कतर में आयोजित हुआ।
  • इस दौरान तीन दिन बंदरगाह पर और दो दिन समुद्र में अभ्यास किया गया।
  • इस द्विपक्षीय नौसैन्य अभ्यास का उद्देश्य दोनों देशों के बीच, आतंकवाद, समुद्री डाकुओं के आतंक का मुकाबला करने तथा समुद्री सुरक्षा में सहयोग बढ़ाना है।
  • इस अभ्यास में भारतीय नौसेना की ओर से गाइडेड मिसाइल स्टेल्थ फ्रीगेट आईएनएस त्रिकंद और गश्ती हवाई जहाज पी 8-I ने भाग लिया।
  • जबकि कतर की शाही नौसेना की ओर से एंटी-शिप मिसाइल से लैस बरजान क्लास फास्ट अटैक क्राप्ट और राफेल युद्धक विमान ने भाग लिया।
  • उल्लेखनीय है कि इस नौसैन्य अभ्यास से दोनों देशों की नौसेनाओं के बीच सहयोग मजबूत होगा और परिचालन क्षमता बढ़ेगी।

लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1591973

https://www.business-standard.com/article/pti-stories/navies-of-india-qatar-begin-5-day-joint-exercise-at-doha-119111801727_1.html