हॉक्स बे कप, 2016

Hawkes Bay Cup 2016 (Women)

प्रश्न-हॉकी प्रतियोगिता हॉक्स बे कप, 2016 (महिला) का खिताब किस टीम ने जीता?
(a) जापान
(b) कोरिया
(c) भारत
(d) न्यूजीलैंड
उत्तर-(d)
संबंधित तथ्य

  • हॉकी प्रतियोगिता हॉक्स बे कप, 2016 (महिला) 2 से 10 अप्रैल, 2016 के मध्य हेस्टिंग्स (न्यूजीलैंड) में संपन्न हुई।
  • इस प्रतियोगिता में 8 टीमों ने प्रतिभाग किया जिन्हें पूल A तथा B में रखा गया।
  • पूल A में ऑस्ट्रेलिया, कोरिया, जापान एवं कनाडा की टीमें शामिल थीं।
  • पूल B में न्यूजीलैंड, चीन, भारत एवं आयरलैंड की टीमें शामिल थीं।
  • मेजबान न्यूजीलैंड की टीम ने फाइनल में जापान की महिला टीम को 3-2 से पराजित कर प्रतियोगिता का खिताब जीत लिया।
  • ऑस्ट्रेलिया ने चीन को 3-1 से पराजित कर तीसरा स्थान प्राप्त किया।
  • भारतीय महिला टीम, आयरलैंड से 1-1 से बराबरी पर रहने के बाद पेनाल्टी शूट आउट में 4-3 से पराजित हो गई और उसे छठां स्थान प्राप्त हुआ।
  • भारतीय टीम की कप्तान दीपिका एवं मुख्य कोच नील हॉगुड थे।
  • कोरिया ने कनाडा को 3-1 से पराजित कर सातवां स्थान प्राप्त किया और कनाडा अंतिम आठवें स्थान पर रही।
  • जापान की मिए नाकाशिमा और ऑस्ट्रेलिया की जॉर्जिया पारकर ने टूर्नामेंट में सर्वाधिक 4-4 गोल किए।

संबंधित लिंक भी देखें…
http://fih.ch/events/other/invitational/8-nations-invitational-hawkes-bay-cup-2016-w/
http://fih.ch/events/other/invitational/8-nations-invitational-hawkes-bay-cup-2016-w/teams/?teamId=2921