हॉकी विश्व कप (पुरुष), 2018 का शुभंकर लांच

प्रश्न-हॉकी विश्व कप (पुरुष), 2018 का शुभंकर क्या है?
(a) पांडा
(b) ओली
(c) अटुंग
(d) सांबा
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 9 अक्टूबर, 2018 को ओडिशा सरकार तथा खेल और युवा सेवाओं के विभाग ओडिशा के प्रसिद्ध पूरी समुद्र तट पर हॉकी विश्वकप (पुरुष), 2018 का आधिकारिक शुभंकर का नाम ओली (Olly) है।
  • इसके साथ-साथ हॉकी विश्व कप की ट्रॉफी भी लांच की गई।
  • इस शुभंकर (Mascot) का उद्देश्य ओलिव रिडले कछुए के संरक्षण के विषय में जागरूकता का प्रसार करना है।
  • उल्लेखनीय है कि हॉकी विश्व कप (पुरुष), 2018 ओडिशा के भुवनेश्वर में 28 नवंबर-16 दिसंबर, 2018 तक आयोजित किया जाएगा।

लेखक-विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक
https://www.thehindu.com/sport/hockey/hockey-wc-logo-unveiled/article21120878.ece