हेरिटेज कैबिनेट

Odisha Government to set up Heritage Cabinet headed by Chief Minister Naveen Patnaik

प्रश्न-हाल ही में किस राज्य की सरकार द्वारा ‘हेरिटेज कैबिनेट’ के गठन का फैसला किया गया?
(a) उत्तराखंड
(b) ओडिशा
(c) जम्मू-कश्मीर
(d) कर्नाटक
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 26 दिसंबर, 2017 को ओडिशा राज्य मंत्रिमंडल की बैठक पहली बार भुवनेश्वर के बजायपुरी में आयोजित हुई।
  • इस बैठक में ओडिशा सरकार द्वारा राज्य के अवशेषों और स्मारकों के संरक्षण हेतु तथा समृद्ध संस्कृति और भाषा के प्रसार के लिए एक अनोखी ‘हेरिटेज कैबिनेट’ और ओडिशा भाषा आयोग के गठन का निर्णय किया गया।
  • हेरिटेज कैबिनेट राज्य के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की अध्यक्षता में गठित होगी।
  • इसका उद्देश्य राज्य में प्राचीन स्मारकों, मंदिरों और पुरातात्विक महत्व के स्थानों को संरक्षण प्रदान करना तथा राज्य की संस्कृति, भाषा और साहित्य को संरक्षण प्रदान करना तथा राज्य की संस्कृति, भाषा और साहित्य के संरक्षण हेतु आवश्यक कदम उठाना है।
  • इसके अलावा इसी बैठक में राज्य मंत्रिमंडल द्वारा राज्य के पर्यटन और संस्कृति विभागों को अलग करने से संबंधित प्रस्ताव को भी मंजूरी प्रदान की गई।
  • संस्कृति विभाग का नाम ‘ओडिया भाषा, साहित्य और संस्कृति विभाग’ करने को फैसला किया गया।
  • ओडिशा आधिकारिक भाषा अधिनियम, 1954 में शीघ्र संशोधन किया जाएगा और नियमों का उल्लंघन करने पर दंड के प्रावधान शामिल किए जाएंगे।

संबंधित लिंक
http://www.newindianexpress.com/states/odisha/2017/dec/26/odisha-government-to-set-up-heritage-cabinet-headed-by-chief-minister-naveen-patnaik-1737136.html
https://www.hindustantimes.com/india-news/heritage-cabinet-to-be-set-up-in-odisha-to-protect-temples-monuments-culture/story-5ApipVgMyqtdIG9QuRS5YJ.html