प्रश्न-जनवरी, 2019 में जारी हेनली पासपोर्ट इंडेक्स, 2019 में भारत को कौन-सा स्थान प्राप्त हुआ है?
(a) 80वां
(b) 79वां
(c) 81वां
(d) 85वां
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य
- जनवरी, 2019 में वैश्विक नागरिकता और निवास सलाहकार फर्म हेनली एंड पार्टनर्स द्वारा हेनली पासपोर्ट इंडेक्स (Henley Passport Index), 2019 जारी किया गया।
- इस इंडेक्स में 199 देशों को शामिल किया गया है।
- यह इंडेक्स तिमारी आधार पर जारी किया जाता है।
- विश्व के सबसे शक्तिशाली पासपोर्ट की सूची में जापान को शीर्ष स्थान प्राप्त हुआ है।
- इसके पश्चात सिंगापुर तथा दक्षिण कोरिया संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर रहे।
- फ्रांस एवं जर्मनी संयुक्त रूप से तीसरे, डेनमार्क, फिनलैंड, इटली, स्वीडन संयुक्त रूप से चौथे तथा लक्जमबर्ग एवं स्पेन संयुक्त रूप से पांचवें स्थान पर रहे।
- इसमें भारत को 79वां स्थान प्राप्त हुआ है।
- गौरतलब है कि अक्टूबर, 2018 में जारी इस सूचकांक में भारत को 81वां स्थान प्राप्त हुआ था।
- जबकि इस सूचकांक में चीन को 69वां, नेपाल को 98वां पाकिस्तान को 102वां तथा अफगानिस्तान को 104वां स्थान प्राप्त हुआ है।
लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…