‘हृदयेश्वर सिंह भाटी’ को राष्ट्रीय पुरस्कार

Jaipur child prodigy gets national award from vice-president
प्रश्न-दिव्यांगों के सशक्तीकरण के लिए उत्कृष्ट रचनात्मक श्रेणी का राष्ट्रीय बाल पुरस्कार हाल ही में किसे प्रदान करने का निर्णय लिया गया है?
(a) परमेश्वर सिंह भाटी
(b) जोगेश्वर सिंह भाटी
(c) हृदयेश्वर सिंह भाटी
(d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य
  • नवंबर, 2019 में दिव्यांगों के सशक्तीकरण के लिए दिए जाने वाले राष्ट्रीय पुरस्कारों के तहत उत्कृष्ट रचनात्मक श्रेणी का बाल पुरस्कार-2019 ‘हृदयेश्वर सिंह भाटी’ को प्रदान करने का निर्णय लिया गया है।
  • इस राष्ट्रीय पुरस्कार की घोषणा ‘केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय’ द्वारा की जाती है।
  • जयपुर के हृदयेश्वर सिंह भाटी एक घातक बीमारी ‘डचेन मस्कुलर डिस्ट्रॉफी’ से पीड़ित हैं, जिसके कारण उन्हें सदैव व्हीलचेयर का सहारा लेना पड़ता है।
  • 17 वर्षीय भाटी इस घातक बीमारी के बावजूद अपनी रचनात्मक क्षमता के द्वारा तीन पेटेंट सहित सात आविष्कार कर चुके हैं।
  • इन्होंने पहली बार 9 वर्ष की उम्र में 2013 में ‘छः खिलाड़ी परिपत्र शतरंज’ का आविष्कार किया और देश के सबसे कम उम्र के पेटेंट धारक बन गए। साथ ही दुनिया के सबसे कम उम्र के दिव्यांग पेटेंट धारक भी बन गए।
  • इसके अलावा भाटी ने ‘12 और 60 खिलाड़ी परिपत्र शतरंज’ का भी आविष्कार किया और पेटेंट प्राप्त किया।
  • दो वाहनों में पावर वेहिकल एसेसबिलिटी के लिए रैम्प मोडिफिकेशन में योगदान दिया।
  • ध्यातव्य है कि 3 दिसंबर को प्रतिवर्ष ‘अंतरराष्ट्रीय विकलांगता दिवस’ मनाया जाता है। भारत सरकार द्वारा उपर्युक्त राष्ट्रीय पुरस्कार का वितरण इसी दिन किया जाता है।

लेखक-विमलेश कुमार पाण्डेय

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.business-standard.com/article/pti-stories/jaipur-child-prodigy-gets-national-award-from-vice-president-119120400924_1.html

https://www.outlookindia.com/newsscroll/jaipur-child-prodigy-gets-national-award-from-vicepresident/1677491