हीरो वूमेन्स इंडियन ओपन-2014

प्रश्न-हीरो वूमेन्स इंडियन ओपन-2014 का खिताब किसने जीता है?
(a) हन्ना वर्क
(b) वैष्णवी सिन्हा
(c) फेबीनी अल्बोन
(d) ग्लाडिस नोसेरा
उत्तर-(d)

संबंधित तथ्य

  • 7वें हीरो वूमेन्स इंडियन ओपन-2014 का आयोजन 4-6 दिसंबर, 2014 के बीच दिल्ली गोल्फ क्लब, नई दिल्ली में किया गया।
  • 6 दिसंबर, 2014 को गोल्फर ग्लाडिस नोसेरा (Gwladys Nocera), फ्रांस ने हीरो वूमेन्स इंडियन गोल्फ ओपन-2014 का खिताब 11-अंडर 208 स्कोर के साथ जीत लिया।
  • प्रतियोगिता में हेयॉन कांग (द.कोरिया), फैबिनी एल्बॉन (स्विट्जरलैंड) तथा हन्ना बर्क (इंग्लैंड) क्रमशः द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ स्थान पर रहे।
  • इस टूर्नामेंट में भारत की वैष्णवी सिन्हा (214 स्कोर) ने पांचवां स्थान प्राप्त किया।
  • इस टूर्नामेंट का शीर्षक प्रायोजक हीरो था जिसमें 105 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।
  • टूर्नामेंट की पुरस्कार राशि 3,00,000 अमेरिकी डॉलर है, जिसमें विजेता को 45,000 डॉलर पुरस्कार राशि प्रदान किया जाता है। द्वितीय स्थान के लिए पुरस्कार राशि 30,450 डॉलर है।
  • ध्यातव्य है कि प्रथम महिला इंडियन गोल्फ ओपन (प्रायोजक-डीएलएफ) का शुभारंभ महिला एशिया गोल्फ टूर (LAGT) द्बारा 2007 में किया गया था जिसकी विजेता ताइवान की या नी सेंग थी।
  • उल्लेखनीय है कि यह टूर्नामेंट लेडीज यूरोपियन टूर, लेडीज एशियन गोल्फ टूर और भारतीय महिला गोल्फ संघ द्वारा मान्यता प्राप्त है।

संबंधित लिंक भी देखें…
http://www.womensindianopen.com/updates/Gwladys-Nocera-wins-Hero-Women-Indian-Open.htm
http://www.womensindianopen.com