हीरो महिला इंडियन ओपन-2015

Hero Women Indian Open 2015

प्रश्न-हीरो महिला इंडिया ओपन-2015 का खिताब किसने जीता है?
(a) अदिति अशोक
(b) एमिली क्रिस्टीन पेडरसन
(c) सेहर अटवाल
(d) बेकी मार्गन
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • हीरो महिला इंडियन ओपन (शीर्षक प्रायोजक-हीरो) गोल्फ प्रतियोगिता का नौवां संस्करण 23-25 अक्टूबर, 2015 के मध्य डीएलएफ गोल्फ एंड कंट्री क्लब, भारत में संपन्न हुआ।
  • प्रतियोगिता का खिताब डेनमार्क की 19 वर्षीय गोल्फर एमिली क्रिस्टीन पेडरसन ने जीता जबकि चियेने वुड्स (अमेरिका), बेकी मार्गन (वेल्स) व मलिनी जार्गेनसन (डेनमार्क) ने संयुक्त रूप से दूसरा स्थान प्राप्त किया।
  • प्रतियोगिता में भारतीय गोल्फर अदिति अशोक ने 13वां स्थान प्राप्त किया।

संबंधित लिंक भी देखें…
http://www.womensindianopen.com/emily-triumphs.php
http://ladieseuropeantour.com/tournament/hero-womens-indian-open-2/