हिमालय दिग्दर्शन यात्रा सरूताल ट्रैकिंग अभियान

प्रश्न-उत्तराखंड के किस जिले में सरूताल झील अवस्थित है?
(a)  चमोली
(b) नैनीताल
(c)  उत्तरकाशी
(d) पिथौरागढ़
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • 22 अक्टूबर, 2018 को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने हिमालयन दिग्दर्शन यात्रा सरूताल ट्रैकिंग अभियान को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
  • इस अभियान अंतर्गत 14 सदस्यीय ट्रैकिंग दल देहरादून से देवजानी, केदारकाण्ठा, दुंदा, तलहटी, सरूताल, डोबलका, सर, घिंगाड़ी, गंगटाड़ी आदि की यात्रा करेगा।




  • यह अभियान 27 अक्टूबर, 2018 तक संचालित होगा।
  • सरूताल उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में लगभग 4200 मीटर की ऊंचाई पर स्थित एक पवित्र झील है।
  • सरूताल ट्रैक पर गंगोत्री तथा स्वर्गारोहिणी, कालानाग व बंदरपूंछ की मनोरम चोटियों के दर्शन होते हैं।

संबंधित लिंक…
http://www.cm.uk.gov.in/upload/pressrelease/Pressrelease-2713.pdf