हिमालयी प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों का सम्मेलन

प्रश्न-अक्टूबर, 2018 में हिमालयी राज्यों के मुख्यमंत्रियों का सम्मेलन कहां आयोजित किया जाएगा?
(a) देहरादून
(b) शिमला
(c) गंगटोक
(d) गुवाहाटी
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 5 अक्टूबर, 2018 को हिमालयी राज्यों के मुख्यमंत्रियों का सम्मेलन शिमला (हिमाचल प्रदेश) में आयोजित किया गया।
  • सम्मेलन का मुख्य विषय (Theme) ‘कृषि के माध्यम से हिमालयी लोगों की भावी पीढ़ी का कल्याण’ था।
  • यह सम्मेलन हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा हिमाचल प्रदेश विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं पर्यावरण परिषद के माध्यम से आयोजित किया गया।




  • इसका आयोजन 12 हिमालयी राज्यों के एक सिविल सोसायटी संगठन समेकित पर्वतीय पहल और शूलिनी विश्वविद्यालय, सोलन की सहभागिता से किया गया।
  • 5 अक्टूबर, 2018 को शिमला स्थित होटल पीटर हॉफ में 12 हिमालयी राज्यों के मुख्यमंत्रियों एवं सांसदों का भी सम्मेलन आयोजित किया गया।
  • इस सम्मेलन में मुख्य विषय ‘कृषि के माध्यम से हिमालयी लोगों की भावी पीढ़ी के कल्याण’ के अलावा हिमालयी क्षेत्र में जल विद्युत और पर्यटन को भी शामिल किया गया।
  • शिमला में यह सम्मेलन दूसरी बार आयोजित किया गया।
  • इससे पूर्व वर्ष 2009 में 29-30 अक्टूबर, के मध्य ‘भारतीय हिमालय: ग्लेशियर्स, जलवायु परिवर्तन व आजीविका’ विषय पर यहां हिमालयी मुख्यमंत्रियों का सम्मेलन आयोजित हुआ था।

संबंधित लिंक…
http://himachalpr.gov.in/OnePressRelease.aspx?Language=2&ID=12986
http://himachalpr.gov.in/OnePressRelease.aspx?Language=1&ID=12947