हिमालयन कॉन्क्लेव

Himalayan Conclave
प्रश्न-28 जुलाई, 2019 को हिमालयन कॉन्क्लेव का आयोजन कहां किया गया?
(a) शिमला
(b) देहरादून
(c) मसूरी
(d) शिलांग
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य
  • 28 जुलाई, 2019 को मसूरी (उत्तराखंड) में प्रथम हिमालयन कॉन्क्लेव का आयोजन किया गया।
  • केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण इस सम्मेलन की मुख्य अतिथि थीं।
  • इसका उद्देश्य हिमालयी राज्यों के विकास से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श  करना था।
  • इस कॉन्क्लेव में असम राज्य को छोड़कर 10 राज्यों के प्रतिनिधियों ने भागीदारी की।
  • इसमें हिमाचल प्रदेश, नगालैंड, मेघालय के मुख्यमंत्री, अरुणाचल प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री और अन्य राज्यों के प्रतिनिधि शामिल हुए।
  • उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के अनुसार, इस कॉन्क्लेव का मुख्य एजेंडा ‘जल संरक्षण’ है। जिसमें वर्षों से सूख गई नदियों, ग्लेशियरों, झीलों और जल निकायों के अलावा जल संसाधनों को पुनर्जीवित करने पर ध्यान केंद्रित (Focus) किया गया।
  • इसमें मुख्यतः आपदा, जलशक्ति, पर्यावरणीय सेवाओं आदि पर विचार-विमर्श किया गया।
  • हिमालयी राज्यों द्वारा एक कॉमन एजेंडा तैयार कर वित्त मंत्री को सौंपा गया तथा हिमालयी राज्यों द्वारा पर्यावरणीय सेवाओं के लिए ग्रीन बोनस दिए जाने की भी मांग की गई है।
  • इस कॉन्क्लेव में हिमालय क्षेत्र के लिए अलग मंत्रालय का गठन किए जाने और कॉन्क्लेव को प्रतिवर्ष आयोजित किए जाने पर सर्वसम्मति बनी।

लेखक-विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

http://www.newsonair.com/News?title=Uttarakhand%3A-Himalayan-Conclave-being-held-in-Mussoorie&id=369230

http://www.newindianexpress.com/nation/2019/jul/28/himalayan-states-demand-green-bonus-separate-ministry-at-mussoorie-conclave-2010753.html

https://www.thehindubusinessline.com/news/national/himalayan-states-seek-green-bonus-dedicated-central-ministry/article28738314.ece