हिडेन हिमालयाजःएशियाज वंडर लैंड रिपोर्ट

Hidden Himalayas : Asia’s Wonderland Report 2015

प्रश्न-हाल ही में डब्लू.डब्लू.एफ. द्वारा ‘हिडिन हिमालयाज’ पर एक रिपोर्ट किस देश में जारी की गयीः-
(a) बांग्लादेश
(b) नेपाल
(c) चीन
(d) भूटान
उत्तर-(d)
संबंधित तथ्य

  • 5 अक्टूबर, 2015 को  डब्लू.डब्लू.एफ.द्वारा ‘हिडिन हिमालयाज: एशियाज वन्डरलैंड’ नामक रिपोर्ट जारी की गयी।
  • इस रिपोर्ट में भूटान से लेकर उत्तर-पूर्वी भारत, नेपाल, उत्तरी म्यांमार तथा तिब्बत के दक्षिणी भाग तक फैले जीवंत पारिस्थितकीय तंत्र पर मंडराते खतरों को रेखांकित किया गया है।
  • विभिन्न संस्थाओं से संबद्ध वैज्ञानिकों द्वारा खोजी गयी विभिन्न नई प्रजातियों में पौधों की 133, अकशेरुकियों की, 39 मछलियों की 26, उभयचरों की 10, सरीसृप की एक तथा पक्षी और थलचर की एक-एक प्रजातियां भी इस रिपोर्ट के माध्यम से प्रकाश में आयी हैं।
  • इस रिपोर्ट के अनुसार विकास के कारण इस क्षेत्र में अब केवल 25% स्वाभाविक आवास ही अप्रभावित बचा है।
  • रिपोर्ट में पूर्वी हिमालय क्षेत्र में रहने वाली सैकड़ों प्रजातियों पर वैश्विक रूप से मंडराते खतरे की बात कही गयी है।
  • वर्ष 2009 से 2014 के बीच 211 विविध खोजों के कारण यह क्षेत्र पृथ्वी के सर्वाधिक जैव विविधता वाले क्षेत्रों में से एक माना गया है।
  • डब्लू.डब्लू.एफ. की नई रिपोर्ट के अनुसार छींकने वाले बन्दर, चलने वाली मछली तथा आभूषण जैसे दिखने वाले सर्प आदि हाल के वर्षों में खोजे गये जैव खजाने के भंडार में से एक हैं।

संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.worldwildlife.org/publications/hidden-himalayas-asia-s-wonderland