हिंद महासागर क्षेत्र प्रभाग में मेडागास्कर और कोमोरास का समावेश

प्रश्न-अक्टूबर, 2019 में निम्न में से किस भारतीय व्यक्ति द्वारा कोमोरास की राजकीय यात्रा की गई थी?
(a) राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद
(b) रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
(c) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
(d) उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू
उत्तर-(d)
संबंधित तथ्य
  • 26 दिसंबर, 2019 को विदेश मंत्रालय द्वारा हिंद महासागर क्षेत्र प्रभाग में मेडागास्कर एवं कोमोरास का समावेश किया गया। पूर्व में इन दोनों देशों की देख-भाल पूर्व एवं दक्षिण अफ्रीका प्रभाग द्वारा की गई थी।
  • हिंद महासागर क्षेत्र प्रभाग भारत के समुद्री पड़ोसी देश-श्रीलंका, मालदीव, मारीशस और सेशेल्स की देख-भाल करता है।
  • इन दो द्वीप राष्ट्रों का समावेश हिंद-प्रशांत के भीतर हिंद महासागर के द्वीपों के बढ़ते रणनीतिक महत्व को दर्शाता है।
  • मेडागास्कर और कोमोरास इंडियन ओसीन रिम एसोसियेशन (IORA) तथा अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन (International Solar Alliance) के सदस्य भी हैं।
  • राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद द्वारा मार्च 2018 में एवं उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू द्वारा अक्टूबर, 2019 में कोमोरास की राजकीय यात्रा की गई थी तथा रक्षा सहयोग एवं अन्य समझौतों पर हस्ताक्षर हुआ था।
  • इन सभी द्वीपों में मेडागास्कर सबसे बड़ा द्वीप है, जहां की जनसंख्या 26 मिलियन तथा यहां पादप एवं जंतुओं की अनोखी प्रजातियां मौजूद हैं।

लेखक-राम करन चौरसिया

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.business-standard.com/article/news-ani/mea-includes-madagascar-comoros-in-indian-ocean-division-119122601252_1.html