हरियाणा में एम्स की स्थापना

प्रश्न-देश का 22वां अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) हरियाणा में कहां स्थापित किया जाएगा?
(a) कुटैल
(b) मनेठी
(c) बाढसा
(d) मुंडी
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 1 फरवरी, 2019 को अंतरिम केंद्रीय वित्त मंत्री पीयूष गोयल ने लोक सभा में बजट सत्र के दौरान हरियाणा में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) की स्थापना किए जाने की घोषणा की।
  • यह संस्थान हरियाणा के रेवाड़ी जिले में स्थित गांव मनेठी में स्थापित किया जाएगा।
  • यह देश का 22 वां अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) होगा।
  • हरियाणा के करनाल जिले के कुटैल गांव कैंसर के उपचार हेतु पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय स्थापित किया जाएगा।

लेखक-विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.prharyana.gov.in/hi/haraiyaanaa-kae-jailaa-raevaadai-kae-gaanva-manaethai-maen-daesa-kaa-22vaan-akhaila-bhaarataiya

http://pib.nic.in/PressReleseDetail.aspx?PRID=1562348