स्वास्थ्य सेवा परियोजनाः आंध्र प्रदेश

प्रश्न-हाल ही में स्वास्थ्य सेवा परियोजना के लिए विश्व बैंक ने किस राज्य को 2200 करोड़ रुपये का ऋण प्रदान किया?
(a) आंध्रप्रदेश
(b) तेलंगाना
(c) झारखंड
(d) छत्तीसगढ़
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य

  • 6 मार्च, 2019 को विश्व बैंक ने आंध्रप्रदेश की समग्र स्वास्थ्य प्रणाली को मजबूत करने के उद्देश्य से 2200 करोड़ रुपये का ऋण प्रदान किया गया है।
  • इस स्वास्थ्य परियोजना के द्वारा सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता को बेहतर बनाने के साथ ही इसका विस्तार भी किया जायेगा।
  • राज्य सरकार जल्द ही राज्य में आंध्र प्रदेश हेल्थ सिस्टम सुदृढ़ीकरण परियोजना (एपीएचएसएसपी) लागू करने की घोषणा की है।
  • अन्य महत्वपूर्ण तथ्य
  • विश्व बैंक संयुक्त राष्ट्र की विशिष्ट संस्था है।
  • इसका मुख्य उद्देश्य सदस्य राष्ट्रों को पुननिर्माण और विकास के कार्यों में आर्थिक सहायता देना है।
  • इसका मुख्यालय वाशिंगटन डी.सी. में है।

लेखक-सुनीत कुमार द्विवेदी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://health.economictimes.indiatimes.com/news/industry/world-bank-to-give-rs-2200-crore-for-andhra-healthcare-project/68302680