स्वास्थ्य पर राष्ट्रीय नमूना सर्वेक्षण संगठन की रिपोर्ट

According to the report released by the NSSO on health, how many health workers are employed per 10000 persons in India
प्रश्न-स्वास्थ्य पर NSSO द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार, भारत में प्रति 10000 व्यक्तियों पर लगभग कितने स्वास्थ्य कार्यकर्ता कार्यरत हैं?
(a) लगभग 21
(b) लगभग 19
(c) लगभग 25
(d) उपर्युक्त में से कोई नहीं
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य
  • राष्ट्रीय नमूना सर्वेक्षण संगठन (NSSO) के आकड़ों पर आधारित एक अध्ययन से पता चला है कि भारत में प्रति 10000 लोगों पर 20.6 स्वास्थ्य कार्यकर्ता कार्यरत हैं।
  • भारत में स्वास्थ्य कर्मचारियों की यह संख्या WHO की न्यूनतम सीमा 22.8 से कम है।
  • वर्ष 2012 में भारत में प्रति 10000 व्यक्तियों पर स्वास्थ्य कर्मचारियों की संख्या 19 थी।
  • स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं का वितरण शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में असमान है।
  • भारत की लगभग 71 प्रतिशत ग्रामीण आबादी वाले क्षेत्र में केवल 36% स्वास्थ्य कर्मचारी हैं।
  • सर्वाधिक स्वास्थ्य कार्यकर्ता वाले राज्यों में केरल, पंजाब, हरियाणा व दिल्ली हैं।
  • रिपोर्ट के अनुसर, 80 प्रतिशत से अधिक डॉक्टर व लगभग 70  प्रतिशत नर्स व मिडवाइब्स निजी क्षेत्र में नियोजित हैं।
  • WHO ने भी भारत को ‘‘स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं की महत्वपूर्ण कमी’’ श्रेणी में डाल दिया है।
  • भारत में श्रीलंका, चीन, थाईलैंड, यूनाइटेड किंगडम व ब्राजील की तुलना में स्वास्थ्य कर्मचारियों की संख्या कम है।
  • उल्लेखनीय है कि NSSO की स्थापना वर्ष 1950 में हुई थी। इसका मुख्यालय दिल्ली में है।

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.thehindu.com/sci-tech/health/india-has-20-health-workers-for-10000-people-study-finds/article27297736.ece

http://www.indiaenvironmentportal.org.in/content/464002/india-has-20-health-workers-for-10000-people-study-finds/

https://phfi.org/india-has-20-health-workers-for-10000-people-study-finds/