स्वास्थ्य और जलवायु परिवर्तन से संबंधित लैंसेट रिपोर्ट-2019

Lancet report
प्रश्न-हाल ही में किस रिपोर्ट में भारतीय बच्चों के स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के लिए जलवायु परिवर्तन को प्रमुख कारक माना गया है?
(a) यू.एन.डी. पी.
(b) लैंसेट काउंटडाउन
(c) सी.ए.एच.ए.
(d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य
  • 13 नवंबर, 2019 को स्वास्थ्य और जलवायु परिवर्तन पर ‘लैंसेट रिपोर्ट’ जारी की गई।
  • बदलते जलवायु परिदृश्य में तापमान के बढ़ने से भारत में जन्म लेने वाले बच्चों के स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है।
  • इन स्वास्थ्य समस्याओं का मुख्य कारण कुपोषण, वायु प्रदूषण व लू (हीट वेव) हैं।
  • रिपोर्ट में कहा गया है कि जलवायु परिवर्तन पहले से ही दुनियाभर के बच्चों के स्वास्थ्य को प्रभावित कर रहा है और जब तक विश्व तापमान को 2 डिग्री सेल्सियस से नीचे सीमित नहीं किया जाएगा तब तक इस समस्या से निजात नहीं मिलेगी।
  • इसके लिए पेरिस जलवायु परिवर्तन समझौते को लागू करने की बात रिपोर्ट में कही गई ।
  • रिपोर्ट में यह अनुमान व्यक्त किया गया है कि जो बच्चा आज जन्म लेगा वह अपनी किशोरावस्था व वृद्धावस्था में आज से लगभग 4 डिग्री सेल्सियस अधिक तापमान में जी रहा होगा।
  • रिपोर्ट के अनुसार, यदि वर्ष 2019 से 2050 तक जीवाश्म ईंधन से उत्पन्न CO2  उत्सर्जन में 7.4% की वार्षिक कटौती की जाय तो वैश्विक तापन को 1.5 डिग्री सेल्सियस तक सीमित किया जा सकता है।
  • ‘लैंसेट’ एक चिकित्सा से संबंधित पत्रिका है जिसका प्रकाशन लंदन से किया जाता है।
  • इसी पत्रिका की स्वास्थ्य व जलवायु परिवर्तन पर वार्षिक रिपोर्ट ‘लैंसेट काउंटडाउन’ जारी की जाती है।
  • यह 41 प्रमुख संकेतकों में एक व्यापक विश्लेषण ट्रैकिंग प्रगति है, जो विश्व स्वास्थ्य संगठन और विश्व बैंक सहित 35 संस्थानों के 120 विशेषज्ञों के बीच एक सहयोग है।
  • यह 41 संकेतकों में स्वास्थ्य व जलवायु परिवर्तन के बीच संबंध को ट्रैक करती है।
  • इसे तैयार करने में विश्व स्वास्थ्य संगठन व विश्व बैंक सहित 35 संस्थानों के 120 विशेषज्ञों का सहयोग लिया गया है।

संबंधित लिंक भी देखें…

http://www.lancetcountdown.org/data-platform/

https://economictimes.indiatimes.com/news/politics-and-nation/indias-children-face-lifelong-health-burden-of-climate-change-lancet-report/articleshow/72055248.cms?from=mdr