स्वच्छ पाक ऊर्जा और विद्युत तक पहुंच राज्यों का सर्वेक्षण

Access to electricity and clean cooking energy states surveyed

प्रश्न-निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-
(a) लगभग 95% ग्रामीण परिवार खाना पकाने के लिए एलपीजी का उपयोग नहीं करते हैं।
(b) केवल 14% ग्रामीण परिवार खाना पकाने के लिए प्राथमिक ईंधन के रूप में स्वच्छ ऊर्जा का उपयोग करते हैं।
(c) लगभग 78% ग्रामीण जनसंख्या खाना पकाने हेतु परंपरागत बायोमास का उपयोग करती है।
निम्नलिखित विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए-
(a) 1, 2 और 3 सही हैं।
(b) 1 और 3 सही हैं।
(c) 2 और 3 सही हैं।
(d) 1 और 2 सही हैं।
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य

  • 29 सितंबर, 2015 को केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल द्वारा ‘स्वच्छ पाक ऊर्जा और विद्युत तक पहुंच राज्यों का सर्वेक्षण’ जारी किया गया।
  • उल्लेखनीय है कि यह सर्वेक्षण ऊर्जा, पर्यावरण एवं जल परिषद (CEEW) द्वारा कोलम्बिया विश्वविद्यालय के सहयोग से किया गया स्वतंत्र अध्ययन है।
  • यह सर्वेक्षण भारत का सबसे बड़ा ऊर्जा सर्वेक्षण है।
  • इस सर्वेक्षण में 6 राज्यों के 51 जिलों के 714 गांवों के 8500 परिवारों को शामिल किया गया है।
  • यह छः राज्य हैं-बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश, ओडिशा, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल।
  • इन छः राज्यों में 78% ग्रामीण जनसंख्या भोजन पकाने के लिए पारंपरिक बायोमास ईंधन का उपयोग करती है।
  • केवल 14% ग्रामीण परिवार खाना पकाने के लिए स्वच्छ ऊर्जा का उपयोग करते हैं।
  • लगभग 95% ग्रामीण परिवार खाना पकाने के लिए एलपीजी का उपयोग नहीं करते हैं।
  • उल्लेखनीय है कि इन छः राज्यों में 44% जनसंख्या मुफ्त में उपलब्ध बायोमास पर निर्भर है।

संबंधित लिंक भी देखें…
http://ceew.in/newsDetails.php?id=340
http://pib.nic.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=128313
http://ceew.in/pdf/CEEW-ACCESS-Report-29Sep15.pdf