स्वच्छ-निर्मल तट अभियान

“Swachh – Nirmal Tat Abhiyaan”
प्रश्न-देश के समुद्र तटों को स्वच्छ बनाने और जनता में तटीय पारिस्थतिकी तंत्र के महत्व के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए किस मंत्रालय द्वारा ‘स्वच्छ निर्मल तट अभियान’ प्रारंभ किया गया है?
(a) पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय
(b) नदी जल संसाधन मंत्रालय
(c) पेयजल एवं स्वच्छता मंत्रालय
(d) जल शक्ति मंत्रालय
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य
  • 11 नवंबर, 2019 को पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय द्वारा ‘स्वच्छ-निर्मल तट अभियान’ का शुभारंभ किया गया।
  • इस अभियान का उद्देश्य देश के समुद्र तटों को स्वच्छ बनाने और जनता में तटीय पारिस्थितिकी तंत्र के महत्व के बारे में जागरूकता पैदा करना है।
  • इस अभियान के तहत 11 से 17 नवंबर, 2019 तक 50 चिन्हित किए गये समुद्र तटों में व्यापक स्वच्छता एवं जागरूकता के लिए आवश्यक क्रियाविधियों का संचालन किया जाएगा।
  • चिन्हित किए गए 50 समुद्र तटों में 10 तटीय राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों को शामिल किया गया हैं।
  • इसमें गुजरात, दमन एवं दीव, महाराष्ट्र, गोवा, कर्नाटक केरल तमिलनाडु, पुडुचेरी, आंध्र प्रदेश तथा ओडिशा शामिल हैं।
  • 7 दिन चलने वाले इस अभियान में इको-क्लब के स्कूल-कॉलेज छात्रों, जिला प्रशासन, संस्थानों, स्वयंसेवकों, स्थानीय समुदायों और अन्य हितधारकों को शामिल किया जा रहा है।
  • अभियान की समाप्ति पर सर्वश्रेष्ठ तीन समुद्र तटों को पुरस्कृत किया जाएगा एवं सभी भाग लेने वाले इको-क्लब को प्रशंसा-पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।

लेखक-सुनीत कुमार द्विवेदी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://pib.gov.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=194399