स्मार्ट सिटी परियोजना के पहले 20 शहरों की घोषणा

Government announces first batch of 20 smart cities from 11 States and Delhi

प्रश्न-28 जनवरी, 2016 को केंद्रीय मंत्री वेंकैया नायडू ने स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत विकसित किये जाने वाले पहले 20 शहरों की घोषणा की। इसके तहत किस राज्य के सबसे अधिक शहर शामिल हैं?
(a) गुजरात
(b) महाराष्ट्र
(c) मध्य प्रदेश
(d) राजस्थान
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • 28 जनवरी, 2016 को केंद्रीय शहरी विकास मंत्री वेंकैया नायडू ने स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत विकसित किये जाने वाले पहले 20 शहरों की घोषणा की।
  • इसके तहत मध्य प्रदेश के सर्वाधिक 3 शहरों (जबलपुर, इंदौर और भोपाल) को शामिल किया गया है।
  • 11 राज्यों एवं केंद्रशासित राज्य नई दिल्ली के इन शहरों का चयन क्षमता, विकास और योजना के आधार पर किया गया है।
  • स्मार्ट सिटी के लिए जिन 20 शहरों के नाम की घोषणा की गई उनमें भुवनेश्वर (ओडिशा) पुणे (महाराष्ट्र), जयपुर (राजस्थान), सूरत (गुजरात), कोच्चि (केरल), अहमदाबाद (गुजरात), जबलपुर (मध्य प्रदेश), विशाखापत्तनम (आंध्र प्रदेश), शोलापुर (महाराष्ट्र), दवाणगेरे (कर्नाटक), इंदौर (मध्य प्रदेश), नई दिल्ली म्युनिसिपल काउंसिल (NDMC) (नई दिल्ली), कोयंबटूर (तमिलनाडु), काकीनाडा (आंध्र प्रदेश), बेलागानी (कर्नाटक), उदयपुर (राजस्थान), गुवाहाटी (असम), चेन्नई (तमिलनाडु), लुधियाना (पंजाब), भोपाल (मध्य प्रदेश) शामिल हैं।
  • केंद्र सरकार ने स्मार्ट सिटी परियोजना के पहले चरण के लिए 50,802 करोड़ रुपये के फंड का आवंटन कर दिया है।
  • इस परियोजना के अगले चरण में सरकार 40 स्मार्ट शहरों को विकसित करने का ऐलान करेगी।
  • इन शहरों के विकास में साफ-सफाई और बिजली पानी के साथ ही सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट, पब्लिक ट्रांसपोर्ट, आई टी कनेक्टिविटी, ई-गवर्नेंस और नागरिक भागीदारी का भी विशेष ध्यान दिया जाएगा।

संबंधित लिंक भी देखें…
http://pib.nic.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=135889
http://pib.nic.in/newsite/hindirelease.aspx?relid=45579
http://pib.nic.in/newsite/hindirelease.aspx?relid=45590
http://zeenews.india.com/hindi/india/venkaiah-naidu-announces-20-cities-name-for-smart-city-project/282112
http://navbharattimes.indiatimes.com/business/business-news/in-the-list-of-20-smart-cities-up-bihar-and-bengal-no-cities/articleshow/50760814.cms