स्पोर्ट्स इलस्ट्रेटड वार्षिक पुरस्कार

प्रश्न-20 जून, 2018 को वितरित स्पोर्ट्स इलस्ट्रेटेड वार्षिक पुरस्कारों में किस भारतीय को वर्ष 2017 के लिए ‘स्पोर्ट्सपर्सन ऑफ द ईयर’ का पुरस्कार प्रदान किया गया है?
(a) लिएंडर पेस
(b) श्रीकांत किदांबी
(c) शुभंकर शर्मा
(d) मानव ठक्कर
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • खेल पत्रिका स्पोर्ट्स इलस्ट्रेटेड (Sports Illustrated) भारत के आठवें पुरस्कार समारोह का वितरण नई दिल्ली में संपन्न। (20 जून, 2018)
  • देश के शीर्ष बैडमिंटन खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत को वर्ष 2017 के लिए भारतीय ‘स्पोर्ट्सपर्सन ऑफ द ईयर’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
  • अन्य पुरस्कार प्राप्तकर्ता इस प्रकार हैं-
  • ‘टीम ऑफ द ईयर’ – भारतीय महिला क्रिकेट टीम
  • ‘कोच ऑफ द ईयर’ – स्टीफेन कोंसटैनटाइन (राष्ट्रीय फुटबॉल टीम)
  • ‘आउटस्टैंडिंग कंट्रीब्यूशन टू स्पोर्ट’ – लिएंडर पेस (टेनिस)
  • ‘एडीटर्स च्वॉइस फॉर एक्सीलेंस’ (टीम) – आइजोल फुटबॉल क्लब
  • ‘एडीटर्स च्वॉइस फॉर एक्सीलेंजस (पुरुष) – जीतू राय (निशानेबाज)
  • ‘यंग स्पोर्ट्स पर्सन ऑफ द ईयर’ – मानव ठक्कर (टेबल टेनिस)
  • ‘गेमचेंजर ऑफ द ईयर’ – शुभंकर शर्मा (गोल्फ)
  • लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड’ – धनराज पिल्लै (पूर्व हॉकी प्लेयर)
  • ‘कम्युनिटी डेवलपमेंट इन स्पोर्ट’ – सैलेन टुडु (रग्बी)
  • ‘कमबैक ऑफ द ईयर’-सुशील कुमार (कुश्ती)
  • ‘स्पेशल अवॉर्ड लिविंग लीजेंड’ – बलबीर सिंह सीनियर (पूर्व हॉकी प्लेयर)
  • किदांबी श्रीकांत ने वर्ष 2017 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए चार सुपर सीरीज खिताब जीते और सत्र का समापन विश्व के दूसरे नंबर के खिलाड़ी के रूप में किया।
  • यह पुरस्कार वर्ष 2017 में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन हेतु प्रदान किए गए हैं।
  • स्पोर्ट्स इलस्ट्रेटेड मेरिडिथ कार्पोरेशन के स्वामित्व वाली एक द्वि-साप्ताहिक (Bi-Weekly) अमेरिकी खेल (Sports) पत्रिका है।
  • स्पोर्ट्स इलस्ट्रेटेड ग्रुप और डेनिस मीडिया ट्रांसएशिया इंडिया ने संयुक्त भागीदारी में इसका भारतीय संस्करण अक्टूबर, 2009 में लांच किया था।

संबंधित लिंक…
https://indianexpress.com/article/sports/badminton/kidambi-srikanth-bags-sports-illustrateds-sportsperson-of-the-year-award-for-2017-5226605/