स्टेट टाइगर प्रोटेक्शन फोर्स

State Tiger Protection Force

प्रश्न-22 जनवरी, 2019 को किस राज्य की सरकार द्वारा राज्य में बड़े बाघों की आबादी को बचाने हेतु राज्य बाघ संरक्षण बल (State Tiger Protection Force) गठित करने का निर्णय किया गया?
(a) आंध्र प्रदेश
(b) तेलंगाना
(c) गुजरात
(d) मध्य प्रदेश
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 22 जनवरी, 2019 को तेलंगाना सरकार द्वारा राज्य में बड़े बाघों (Big Cat) की आबादी को बचाने हेतु ‘राज्य बाघ संरक्षण बल’ (State Tiger Protection Force) गठित करने का निर्णय किया गया।
  • अमराबाद और कवाल टाइगर रिजर्व में बाघों की आबादी की रक्षा हेतु गठित 112 सदस्यीय सशस्त्र राज्य बाघ संरक्षण बल (STPF) का नेतृत्व सहायक वन संरक्षक करेंगे।
  • इस बल पर आने वाली लागत को केंद्र और राज्य सरकार 60 : 40 के अनुपात में वहन करेंगी।
  • उल्लंघनकर्त्ताओं के खिलाफ निवारक निरोध अधिनियम के तहत मामले दर्ज किए जाएंगे।

लेखक-विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.thehindu.com/news/national/telangana/tiger-protection-forces-mooted/article26067174.ece

http://www.newindianexpress.com/states/telangana/2019/jan/23/ts-to-set-up-armed-anti-poaching-tiger-protection-force-soon-1928879.html

https://economictimes.indiatimes.com/news/environment/flora-fauna/telangana-to-set-up-save-tiger-protection-force/articleshow/67654005.cms

https://timesofindia.indiatimes.com/home/environment/flora-fauna/telangana-to-set-up-save-tiger-protection-force/articleshow/67654005.cms