स्टेट ऑफ वर्ल्ड पॉपुलेशन, 2019

the state of world population report 2019

प्रश्न-अप्रैल, 2019 में संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष (UNFPA) द्वारा जारी ‘द स्टेट ऑफ वर्ल्ड पॉपुलेशन, 2019’ के अनुसार, वर्ष 2010 एवं 2019 के मध्य भारत की जनसंख्या किस औसत वार्षिक प्रतिशत की दर से बढ़ी?
(a) 1.3 प्रतिशत
(b) 1.4 प्रतिशत
(c) 1.2 प्रतिशत
(d) 1.5 प्रतिशत
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • अप्रैल, 2019 में संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष (UNFPA) द्वारा ‘द स्टेट ऑफ वर्ल्ड पॉपुलेशन (The State of World Population), 2019 नामक रिपोर्ट जारी की गई।
  • इस रिपोर्ट के अनुसार, विश्व की जनसंख्या वर्ष 1969 के 3626 मिलियन तथा वर्ष 1994 के 5670 मिलियन की तुलना में वर्ष 2019 में  बढ़कर 7715 मिलियन हो गई। 
  • इसके अनुसार, वर्ष 2010 एवं 2019 के बीच विश्व की आबादी 1.1 प्रतिशत की औसत वार्षिक दर से बढ़ी है।
  • विश्व में वर्ष 1969 में प्रति महिला कुल प्रजनन दर 4.8% थी, जो वर्ष 2019 में कम होकर 2.5 हो गई है।
  • जन्म के समय वैश्विक जीवन प्रत्याशा में सुधार हुआ है।
  • विश्व में वर्ष 1969 में जन्म के समय जीवन प्रत्याशा 56 वर्ष थी जो 2019 में बढ़कर 72 वर्ष हो गई।
  • विश्व की कुल जनसंख्या में 26 प्रतिशत आबादी 0-14 वर्ष के लोगों की है। जबकि 24 प्रतिशत आबादी 10-24 वर्ष के लोगों की, 65 प्रतिशत आबादी 15-64 वर्ष के लोगों की, तथा 9 प्रतिशत आबादी 65 वर्ष या उससे अधिक उम्र के लोगों की है।
  • इस रिपोर्ट के अनुसार, भारत की जनसंख्या वर्ष 1969 के 541.5 मिलियन तथा वर्ष 1994 के 942.2 मिलियन की तुलना में वर्ष 2019 में 1368.7 मिलियन (1.36 अरब) हो गई है।
  • इसके अनुसार, वर्ष 2010 एवं 2019 के बीच भारत की आबादी 1.2 प्रतिशत की औसत वार्षिक दर से बढ़ी है।
  • भारत में वर्ष 1969 में प्रति महिला कुल प्रजनन दर 5.6 थी, जो वर्ष 2019 में कम होकर 2.3 हो गई है।
  • भारत में जन्म के समय जीवन प्रत्याशा में सुधार हुआ है।
  • भारत में वर्ष 1969 में जन्म के समय जीवन प्रत्याशा 47 वर्ष थी, जो 2019 में बढ़कर 69 वर्ष हो गई है।
  • भारत की कुल जनंसख्या में 27-27 प्रतिशत आबादी क्रमशः-14 वर्ष तथा 10-24 वर्ष के लोगों की है।
  • जबकि 67 प्रतिशत आबादी 15-64 वर्ष के लोगों की तथा 6 प्रतिशत आबादी 65 वर्ष या उससे अधिक उम्र के लोगों की है।

लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी

https://www.unfpa.org/swop-2019

https://www.unfpa.org/sites/default/files/pub-pdf/UNFPA_PUB_2019_EN_State_of_World_Population.pdf